मुंबई

कुणाल कामरा फिर मुंबई पुलिस के सामने नहीं हुए पेश; तीन बार जारी हो चुका है समन

Kunal Kamra Case: 'स्टैंड-अप कॉमेडियन' कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के सिलसिले में दर्ज मामले में शनिवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने कामरा को तीसरी बार समन भेजकर पांच अप्रैल को पेश होने के लिए कहा था।

Image

‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

Kunal Kamra Case: 'स्टैंड-अप कॉमेडियन' कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के सिलसिले में दर्ज मामले में शनिवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए।

कितने बार जारी हुआ समन?

एक अधिकारी ने बताया कि यह तीसरी बार है जब कामरा समन जारी किए जाने के बावजूद पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। खार पुलिस ने एक कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने पर शिवसेना के विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कामरा ने अपने एक कार्यक्रम में एक 'पैरोडी' गाई थी, जिसमें शिवसेना में विभाजन के लिए शिंदे पर कटाक्ष किया गया था। यह कार्यक्रम खार के एक होटल में स्थित स्टूडियो में आयोजित किया गया था। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने 23 मार्च को स्टूडियो और उस होटल में तोड़फोड़ की थी जहां यह स्टूडियो स्थित है।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने कामरा को तीसरी बार समन भेजकर पांच अप्रैल को पेश होने के लिए कहा था। खार पुलिस का एक दल इस सप्ताह की शुरुआत में दूसरे समन पर कामरा के पेश नहीं होने पर माहिम स्थित उनके आवास पहुंचा था।

HC ने दी अंतरिम अग्रिम जमानत

मद्रास हाई कोर्ट ने कामरा को सात अप्रैल तक अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी है। वह तमिलनाडु के स्थायी निवासी हैं। नासिक ग्रामीण, जलगांव और नासिक (नंदगांव) में ‘कॉमेडियन’ के खिलाफ दर्ज तीन प्राथमिकियां खार पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दी गई हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article