देश

सीएम योगी का प्लान देखकर रह जाएंगे दंग, अयोध्या को 1 साल में वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की तैयारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या को एक साल में वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की तैयारी का प्लान तैयार किया है। 500 साल के लंबे इंतजार के बाद अगले साल की शुरुआत में भगवान राम अयोध्या में अपने मूल स्थान पर विराजमान होने वाले हैं।

योगी का जबरदस्त अयोध्या प्लान देखकर दंग रह जाएंगे। 1 साल में अयोध्या को वर्ल्ड क्लास बनाने वाली तैयारी चल रही है। अब अयोध्या अध्यात्म और संस्कृति का सबसे बड़े केंद्र के साथ-साथ दुनिया का सबसे शानदार शहर भी होगा। 500 साल के लंबे इंतज़ार के बाद अगले साल की शुरुआत में भगवान राम अयोध्या में अपने मूल स्थान पर विराजमान होने वाले हैं। पीएम मोदी ने देशवासियों से जो भव्य मंदिर के निर्माण का वादा किया था वो अगले साल पूरा हो जाएगा, अब अयोध्या की पहचान दुनिया की सबसे बड़े आध्यत्मिक केंद्र के रूप में होगी क्योंकि यहां पूरी दुनिया से लोग दर्शन के लिए आयेंगे इसलिए सीएम योगी ने अयोध्या को दुनिया के सबसे सुंदर शहर बनाने के प्रण लिया है। अब अयोध्या आध्यत्मिक केंद्र होने के साथ-साथ दुनिया का सबसे शानदार शहर भी बनेगा। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि सीएम योगी एक बार जो करने की ठान लेते हैं, फिर उससे कदम पीछे नहीं खींचते। चाहे फिर वो माफिया का मिट्टी में मिलाने का प्रण हो या भी अयोध्या को उसका पुराना गौरव लौटाने की प्रतिज्ञा। और अयोध्या को वर्ल्ड क्लास और मॉर्डन सिटी बनाने के लिए सीएम योगी ने 'प्लान 2031' पर काम भी शुरू कर दिया है।

इतनी योजनाएं देश के किसी एक शहर में नहीं चल रही होंगी। अयोध्या के कायाकल्प के लिए तैयार किए गए इस प्लान की पूरी जानकारी आगे दूंगा। पहले आप सीएम योगी को सुनिए जो अयोध्या की बदलती तस्वीर के बारे में अपना प्लान समझा रहे हैं। सीएम योगी ने अयोध्या को दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनाए जाने के लिए चल रहे कामों पर बैठक की। इस बैठक में सीएम योगी ने अधिकारियों से अयोध्या में हो रहे विकास के कामों की जानकारी ली।

बैठक के बाद सीएम योगी ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण की जानकारी लेने के लिए ट्रस्ट से जुड़े लोगों और इंजीनियर्स के साथ बात की। इस दौरान मंदिर के निर्माण में जुटे इंजीनियर्स ने सीएम योगी को मंदिर का काम कहां तक पहुंच चुका है, इसकी पूरी जानकारी दी। इसके बाद सीएम योगी गुप्तार घाट में चल रहे काम को देखने पहुंचे। मान्यता है कि अयोध्या में सरयू नदी के किनारे ये वो घाट है, जहां भगवान राम ने जलसमाधि ली थी। और इस घाट के पास से 14 कोसी परिक्रमा मार्ग गुजर रहा है।

अयोध्या में सड़कों के काम जानकारी लेने के बाद सीएम योगी ने कहा कि अगले कुछ महीनों में अयोध्या की सड़कें दिल्ली के राजपथ जैसी हो जाएंगी। आप भी सुनिए सीएम योगी ने क्या कहा। इससे पहले अयोध्या पहुंचकर सीएम योगी ने सबसे पहले हनुमागढ़ी में दर्शन और पूजा की। सीएम ने संकट मोचन हनुमन के दर्शन कर राज्य की खुशहाली की कामना की। इसके बाद सीएम योगी राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने रामलला के दरबार में पूजा की

आने वाले कुछ वर्षों में अयोध्या की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी, ये दुनिया का सबसे बड़ा आत्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र होगा, यहां दुनियाभर के लोग भगवान राम के दर्शन के लिए पहुंचेंगे इसलिए सीएम योगी ने अयोध्या को अयोध्या का मास्टर प्लान 2031 को approve कर दिया लेकिन योगी सरकार ने 2024 तक अयोध्या को वर्ल्ड क्लास मॉर्डन सिटी बनाने का टारगेट है। पहले आपको अयोध्या का 2024 का प्लान बता देता हूं।

अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए 275 प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं। इनमें से 71 प्रोजेक्ट सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में चल रहे हैं। योगी आदित्यनाथ जब दूसरी बार सीएम बने थे, तो उन्होंने सीएम बनते ही तुरंत अयोध्या में राम मंदिर तक जाने वाले हर अहम रास्तों को चौड़ा करने के निर्देश दिए थे। सिंगल लेन की सड़कों को चार लेन की सड़क में बदलने को कहा गया। केंद्र ने अयोध्या सहित 5 जिलों को जोड़ने वाले चौरासी कोस यात्रा के रूट को नेशनल हाईवे घोषित किया। फिर सीएम योगी ने ये भी कहा कि अयोध्या में दो साल के अंदर आर्युवेद का कॉलेज और हॉस्पिटल बनना चाहिए।

राम मंदिर कंस्ट्रक्शन साइट के पास ही दो बड़े पार्किंग लॉट बनाए जा रहे हैं। घाटों को सुंदर बनाने और 8 प्राचीन कुंडों का जीर्णोद्धार करने को कहा गया। शहर में जगह जगह पर सीसीटीवी लगाने को कहा गया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए 318 एकड़ जमीन एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया AAI को ट्रांसफर की गई।

अगले साल अयोध्या में राम मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। अब आपको बताता हूं अयोध्या में बन भव्य राम मंदिर का कितना काम पूरा हो चुका है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का काम इस साल अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। राम मंदिर में अब तक नींव, पिलर और प्लिंथ का काम पूरा हो चुका है। जिसके बाद तीन मंजिला मंदिर पर पत्थर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। मंदिर के गर्भगृह को मकराना के मार्बल से उकेरा गया है। अगले साल 2024 में अयोध्या के विस्तार की झलक आपको दिखाई देगी लेकिन 2031 तक अयोध्या की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी, अयोध्या को भव्य और विशाल शहर बनाने की दो सबसे बड़ी वजह हैं

पहली- श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या । उम्मीद है 2031 तक अयोध्या में पर्यटकों की संख्या करीब 7 करोड़ हो जाएगी और दूसरा सबसे बड़ी वजह है अयोध्या मूल स्वरूप लौटान जिसकी कल्पना त्रेता युग में की गई थी । उस काल में अयोध्या एक बहुत सुंदर-विशाल और भव्य नगरी हुआ करती थी, इसका उल्लेख हमारे धर्मशास्त्रों में भी मिलता है ।

वाल्मीकि रामायण के बालकाण्ड में लिखा है कि

अयोध्या नाम नगरी तत्रासील्लोकविश्रुता |

मनुना मानवेन्द्रेण या पुरी निर्मिता स्वयम् ||

तीनों लोकों में विख्यात अयोध्या नामक एक नगरी थी, इसका मनुष्यों के आदिराजा प्रसिद्ध महाराज मनु ने निर्माण किया था। इस शहर की बड़ी और चौड़ी सड़कों का उल्लेख करते हुए वाल्मिकिजी लिखते हैं।

आयता दश च द्वे च योजनानि महापुरी |

श्रीमती त्रीणि विस्तीर्णा सुविभक्ता महापथा ||

यानी महापुरी नगर बारह योजन (96 मील) लंबी और तीन योजन (24 मील) थी। नगर से बाहर जाने के लिए लिए विशाल राजमार्ग था। इसके अलावा अयोध्या की तुलना इंद्र की स्वर्गनगरी से भी की गई है, इसमें लिखा है कि

तां तु राजा दशरथो महाराष्ट्रविवर्धनः |

पुरीमावासयामास दिवं देवपतिर्यथा ||

इन्द्र की अमरावती की तरह महाराज दशरथ ने उस पुरी को सजाया था। इस पुरी (अयोध्या) में राज्‍य को खूब बढ़ाने वाले महाराज दशरथ उसी प्रकार रहते थे जिस प्रकार स्‍वर्ग में इन्‍द्र वास करते हैं।

2031 तक यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या करीब 7 करोड़ हो जाएगी. यह मौजूदा संख्या से करीब तीन गुना होगी. भव्य राम मंदिर बनने के बाद श्रद्धालुओं की होने वाली भारी भीड़ के लिए मूलभूत सुविधाएं जुटाने के साथ ही यहां प्रदूषण न हो इसके इंतजाम किए जा रहे हैं.

अयोध्या में जल्द ही एयरपोर्ट की शुरुआत होने जा रही है। प्रशासन शहर के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी ध्यान दे रहा है। उड़ान प्रोजेक्ट के तहत, अयोध्या में भी एयरपोर्ट बनना है. इस प्रोजेक्ट पर भी जोर-शोर से काम हो रहा है। पूरी प्रक्रिया के निर्माण को 3 चरणों में पूरा किया जाएगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अनुसार, पहले चरण को पूरा होने में लगभग 1.5-2 साल और 150 करोड़ का खर्च लगेगा। अयोध्या में एयरपोर्ट के निर्माण से इसकी कनेक्टिविटी देश भर ही नहीं विदेशों से भी होगी।

नया अयोध्या शहर के तहत आस-पास के इलाकों को मिलाकर एक आधुनिक तरीके का शहर बसाया जाएगा। सभी सुविधाओं से भरे इस जगह में अच्छे होटल और रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं होंगी। पर्यटकों को लुभाने के लिए भी खास तौर पर यह पहल की जा रही है। यह प्रोजेक्ट भी सरकार की टॉप प्राथमिकताओं में से एक है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद इस परियोजना के हर पहलू पर विचार कर रही है। इस शहर का निर्माण शुरू होने के बाद मांझा बरहटा और शाहनवाजपुर गांवों में जमीन की कीमत काफी बढ़ सकती है।

अयोध्या में विकास के कामों का जानकारी लेने पहुंचे सीएम योगी ने साधु संतों से भी मुलाकात की। सीएम योगी ने कारसेवक पुरम में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ राम मंदिर के निर्माण और मंदिर से जुड़े कार्यक्रमों पर चर्चा की। इसके साथ ही सीएम योगी ने मणिराम दास की छावनी में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भी मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article