Nitish Kumar Touches Feet of PM Modi: नीतीश कुमार ने आज (गुरुवार) 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद बेटे निशांत ने पिता से मुलाकात की और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पिता-पुत्र की इस मुलाकात की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में निशांत अपने पिता के साथ एक दुर्लभ सार्वजनिक उपस्थिति में खड़े दिखाई दे रहे हैं। आमतौर पर राजनीतिक कार्यक्रमों से दूर रहने वाले निशांत ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद अपने पिता का अभिवादन किया और उन्हें एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दी।
सीएम नीतीश ने पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की
शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री मोदी जब पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे तो एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिली। नीतीश कुमार खुद उन्हें विदा करने एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहीं, जब पीएम मोदी विदा ले रहे थे तो सीएम नीतीश कुमार उनके चरण छूने की कोशिश की, लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें स्नेह पूर्वक रोक लिया। राजनीतिक शिष्टाचार की इस घटना की खूब चर्चा हो रही है।
किन नेताओं मे ली मंत्री पद की शपथ?
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुमार ने भारत के संविधान की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राजग शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी भाग लिया।
भाजपा नेता सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय, राम कृपाल यादव, अरुण शंकर प्रसाद, रमा निषाद, नितिन नबीन और सुरेंद्र प्रसाद मेहता ने बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली।
जनता दल (यू) के विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार और मोहम्मद जमा खान ने भी बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष सुमन ने भी बिहार के मंत्री पद की शपथ ली।
