देश

Arvind Kejriwal: ED की कस्टडी से CM अरविंद केजरीवाल ने पहला आदेश किया जारी, जल मंत्रालय से जुड़ा है मामला

Arvind Kejriwal: ईडी की कस्टडी से CM अरविंद केजरीवाल ने अपना पहला आदेश जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार, केजरावाल का पहला आदेश जल मंत्रालय से जुड़ा हुआ है।

Image

जल मंत्रालय को लेकर केजरीवाल ने जेल से जारी किया अपना पहला ऑर्डर- सूत्र

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सीएम पद से उनके इस्तीफे की मांग तेज होती जा रही है। इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ED की कस्टडी से CM अरविंद केजरीवाल ने अपना पहला आदेश जारी कर दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने नोट के जरिए जल मंत्री को अपना आदेश जारी किया है। जल मंत्री आतिशी आज 10 बजे सीएम केजरीवाल के आदेश के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है। दिल्ली के सीएम ने यह आदेश खुद की गिरफ्तारी के तीन दिन बाद जारी किया है। वहीं, उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन दिल्ली सहित देश के अलग-अलग शहरों में जारी है।

कोर्ट 27 मार्च को केजरीवाल की याचिका करेगी सुनवाई

उधर, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी (ED) द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल द्वारा दायर याचिका पर शनिवार को तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट याचिका पर होली के बाद 27 मार्च को सुनवाई करेगी। दरअसल, केजरीवाल की कानूनी टीम ने तत्काल सुनवाई की मांग की थी। दिल्ली के सीएम ने अपनी याचिका में तर्क दिया कि उनकी गिरफ्तारी और ट्रायल कोर्ट द्वारा पारित रिमांड आदेश अवैध था और वह तुरंत हिरासत से रिहा होने के हकदार थे। बता दें कि दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया था। ED ने सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के अगले दिन उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था, जहां से कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक के लिए ईडी की कस्टडी में भेज दिया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article