देश

CM अरविंद केजरीवाल ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा; अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग, गंभीर बीमारी का जताया शक

CM Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल ने अंतरिम बेल को बढ़ाने को लेकर SC में याचिका दायर की है।

Image

CM अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जानकारी के अनुसार, सीएम केजरीवाल ने अंतरिम बेल को बढ़ाने को लेकर SC में याचिका दायर की है। केजरीवाल ने अंतरिम बेल को 7 दिन बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। AAP के मुताबिक गिरफ़्तारी के बाद केजरीवाल का 7 किलो वजन घटा है। केजरीवाल का कीटोन लेवल बहुत ऊंचा है, जो किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। मैक्स के डॉक्टरों ने केजरीवाल को PET-CT स्कैन और कई टेस्ट करवाने की जरूरत बताई है। जांच करवाने के लिए केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से 7 दिन मांगे है।

सीएम केजरीवाल को 2 जून को करना है सरेंडर

सूत्रों की माने तो, अरविंद केजरीवाल को शक है कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि गिरफ्तारी के बाद मेरा वजन 7 किलो घटा है। मेरा कीटोन लेवल काफी हाई है। मुझे किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। मैक्स के डॉक्टरों ने जांच की है। इसलिए मुझे PET-CT स्कैन और कई टेस्ट करवाने की जरूरत है। सेहत का हवाला देते अरविंद केजरीवाल ने जांच करवाने के लिए 7 दिन और मांगे हैं।

बता दें, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाला केस में अंतरिम जमानत पर बाहर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है। 2 जून को उन्हें सरेंडर करना होगा। अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए ही अंतरिम जमानत दी थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!