देश

Himachal Cloudburst: हिमाचल में 4 स्थानों पर बादल फटने से आई भयंकर बाढ़ से मची तबाही

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और शिमला में 13 अगस्त की शाम यानी बुधवार की शाम करीब 4 जगह बादल फट गया। जिसकी वजह से कुर्पण और नोगली खड्ड में बाढ़ आ गई।

Image

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से मची तबाही (फोटो: Video Grab)

Himachal Cloudburst: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के श्रीखंड और शिमला के काशापाठ में बादल फटा है। इससे कुर्पण और नोगली खड्ड में भयंकर बाढ़ आ गई। लोगों को सतर्क रहने और नदी किनारे नहीं जाने को कहा गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अभी तक जानी नुकसान की सूचना नहीं है। लाहौल स्पीति की मयाड़ घाटी में भी बादल फटने की खबर है।

इससे उदयपुर में 3 पुल बह गया। खेतों में सैकड़ों टन मलबा आ गया। नाले में अचानक बाढ़ के बाद उडगोस और करपट गांव के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

वहीं मंडी जिले के सराज में एक व्यक्ति अस्थाई पुल पार करते समय उफनते नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को नाले से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

ऊना, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू और सोलन जिला में आज और कल यलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। यह चेतावनी बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला को दी गई है। इन जिलों में लैंडस्लाइड, बाढ़ और जल भराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इन्हीं 5 जिलों में अगले कल भी ऑरेंज अलर्ट है। ऊना, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू और सोलन जिला में आज और कल यलो अलर्ट दिया गया है।

इस मानसून सीजन में 229 लोगों की मौत हो चुकी है

इस मानसून सीजन में 229 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 लोग लापता हैं। इस दौरान 499 घर पूरी तरह जमींदोज हुए हैं,जबकि 1578 मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article