दिल्ली

Delhi: यमुना का जलस्तर फिर चेतावनी स्तर के करीब; हथनी कुंड में बढ़े पानी से राजधानी में बाढ़ का खतरा

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर चेतावनी स्तर 204.5 मीटर के करीब पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश में बारिश और हथनी कुंड से छोड़े जा रहे अतिरिक्त पानी के कारण जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया गया है, हालांकि कई लोग घर छोड़ने से इंकार कर रहे हैं।

Image

दिल्ली में बढ़ता यमुना का जलस्तर (प्रतिनिधि फोटो: iStock)

Photo : iStock

Delhi Yamuna Water Level: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर चेतावनी स्तर 204.5 मीटर के करीब पहुंच गया है। पिछले सप्ताह गुरुवार को यह चेतावनी स्तर पार कर गया था, लेकिन शुक्रवार रात को नीचे आ गया था। मंगलवार को जलस्तर 204 मीटर से नीचे था, मगर रात से इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है और बुधवार सुबह यह 204.4 मीटर तक पहुंच गया।

स्थिति को देखते हुए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग समेत सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है, खासकर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से हथनी कुंड में पानी की मात्रा बढ़ रही है, जिसके कारण अधिक पानी छोड़ा जा रहा है और दिल्ली में जलस्तर बढ़ रहा है।

पिछले सप्ताह निचले इलाकों में रहने वाले लगभग 12,000 लोगों को अलर्ट किया गया था और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा। हालांकि, कई स्थानीय लोग घर छोड़ने से इंकार कर रहे हैं, जिससे खतरा और बढ़ सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article