देश

CJI गवई की मां RSS के कार्यक्रम में नहीं होंगी शामिल, ठुकराया आमंत्रण; वजह भी आई सामने

RSS@100: प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी आर गवई की मां कमलताई गवई ने बुधवार को कहा कि वह पांच अक्टूबर को यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि वह बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है।

Image

आरएसएस (फाइल फोटो)

RSS@100: प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी आर गवई की मां कमलताई गवई ने बुधवार को कहा कि वह पांच अक्टूबर को यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने एक खुले पत्र में कहा कि इस खबर से उपजे विवाद और उन पर लगे आरोपों व बदनामी के कारण उन्होंने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल न होने का फैसला किया। कमलताई (84) ने कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें 5 अक्टूबर के कार्यक्रम में आमंत्रित किया था।

CJI गवई की मां ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘(लेकिन) जैसे ही कार्यक्रम की खबर प्रकाशित हुई, कई लोगों ने न केवल मुझ पर बल्कि दिवंगत दादासाहेब गवई (उनके पति, बिहार के पूर्व राज्यपाल आर.एस. गवई) पर भी आरोप लगाना और आलोचना करना शुरू कर दिया। हमने (डॉ. भीम राव) आंबेडकर की विचारधारा के अनुसार अपना जीवन जिया है, जबकि दादासाहेब गवई ने अपना जीवन आंबेडकरवादी आंदोलन के लिए समर्पित कर दिया था। विभिन्न विचारधाराओं वाले मंच पर अपनी विचारधारा साझा करना भी महत्वपूर्ण है, जिसके लिए साहस की आवश्यकता होती है।’’

उन्होंने कहा कि उनके पति जानबूझकर विपरीत विचारधाराओं वाले संगठनों के कार्यक्रमों में शामिल होते थे और वंचित वर्गों के मुद्दों को उठाते थे। उन्होंने यह भी कहा कि वह आरएसएस के कार्यक्रमों में तो शामिल होते थे, लेकिन उसके हिंदुत्व को कभी स्वीकार नहीं किया। कमलताई ने लिखा, ‘‘अगर मैं (5 अक्टूबर के आरएसएस समारोह में) मंच पर होती, तो मैं आंबेडकरवादी विचारधारा को सामने रखती।’’

लेकिन जब उन्हें और उनके दिवंगत पति को आरोपों का सामना करना पड़ा और ‘‘एक कार्यक्रम की वजह से’’ उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई, तो उन्हें बहुत दुख हुआ और उन्होंने संघ के समारोह में न जाने और इसपर विराम लगाने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि वह बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article