देश

कल नहीं बजेगा एयर सायरन, PAK से सटे सीमावर्ती इलाकों में फिर होने वाली मॉक ड्रिल स्थगित

Mock Drills: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा चाक-चौबंद है। इस बीच, पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती इलाकों में 29 मई को होने वाली सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल्स फिलहाल स्थगित कर दी गई है जिसका मतलब साफ है कि मॉक ड्रिल्स किसी और दिन हो सकती है, लेकिन अभी तक नई तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है।

Image

मॉक ड्रिल

Photo : AP

Mock Drills: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा चाक-चौबंद है। इस बीच, पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती इलाकों में 29 मई को होने वाली सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल्स फिलहाल स्थगित कर दी गई है जिसका मतलब साफ है कि मॉक ड्रिल्स किसी और दिन हो सकती है, लेकिन अभी तक नई तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है।

कहां-कहां होने वाली थी मॉक ड्रिल

पाकिस्तान से सटे जिन राज्यों में मॉक ड्रिल होने वाली थी उनमें गुजरात, राजस्थान, चंडीगढ़, हरियाणा शामिल था। हालांकि, पंजाब में होने वाली मॉक ड्रिल की तारीख पहले ही बदली जा चुकी है।

ताजा अपडेट के मुताबिक, पंजाब में 3 जून को मॉक ड्रिल हो सकती है। पंजाब की तारीख बदलने के पीछे कहा गया कि राज्य के सिविल डिफेंस कर्मचारियों को एनडीआरएफ की तरफ से ट्रेनिंग दी जा रही है इस वजह से सिविल डिफेंस कर्मचारी अभी उपलब्ध नहीं हैं। इस वजह से पंजाब की और से केंद्र को बताया गया है कि उनके यहां मॉक ड्रिल 3 जून को करवाई जाएगी।

राजस्थान में गुरुवार को होने वाली मॉक ड्रिल स्थगित

राजस्थान के सभी जिलों में सिविल डिफेंस के तहत गुरुवार को होने वाली मॉक ड्रिल स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान में कल यानी गुरुवार को होने वाली मॉक ड्रिल प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दी गई है। उनके मुताबिक, मॉक ड्रिल की नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। इससे पहले गुरुवार शाम को राज्य के सभी 41 जिलों में 'ब्लैक आउट' एवं 'मॉक ड्रिल' कराने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article