देश

वे महिला सम्मान, संजीवनी योजना से बुरी तरह परेशान हैं, अतिशी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार...केजरीवाल का दावा

केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से घबरा गए हैं। उन्होंने आतिशी को एक मनगढ़ंत मामले में अगले कुछ दिनों में गिरफ्तार करने की योजना बनाई है।

Image

केजरीवाल का नया दावा

Photo : PTI

Arvind Kejriwal- दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ-साथ नई-नई योजनाओं की लॉन्चिंग और सियासी बयानबाजी जोरों पर है। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को जल्द ही एक फर्जी मामले में गिरफ्तार किया जाएगा क्योंकि कुछ लोग सरकार की महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना जैसी कल्याणकारी पहल की घोषणा से परेशान हैं। एक्स पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि आप के शासन के एजेंडे को पटरी से उतारने के लिए आप नेताओं पर छापे मारे जाएंगे।

केजरीवाल का दावा, मारे जाएंगे छापे

केजरीवाल ने इस मुद्दे पर अधिक जानकारी देने और जनता के लिए काम करने के पार्टी के प्रयासों में बाधा डालने के प्रयासों को सामने लाने के लिए दोपहर 12 बजे एक संवाददाता सम्मेलन की भी घोषणा की है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, कुछ लोग महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से घबरा गए हैं। उन्होंने आतिशी को एक मनगढ़ंत मामले में अगले कुछ दिनों में गिरफ्तार करने की योजना बनाई है। उससे पहले आप के वरिष्ठ नेताओं पर छापेमारी की जाएगी।

आप ने की कई घोषणाएं

आप ने अगले साल दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं और बुजुर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है। महाराष्ट्र की लाडली बहना योजना की तर्ज पर महिला सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1,000 रुपये का मासिक वजीफा मिलेगा। केजरीवाल ने वादा किया है कि अगर आप सरकार दोबारा चुनी गई तो यह राशि बढ़ाकर 2,100 रुपये कर दी जाएगी।

संजीवनी योजना में 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के दिल्ली निवासियों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल का प्रावधाव है। यह योजना सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों के चिकित्सा खर्चों को कवर करेगी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article