देश

Chhattisgarh Naxal Encounter: बीजापुर में नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 नक्सली ढेर

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है।

Image

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मद्देड थाना क्षेत्र के अंतर्गत बद्देपारा इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि मद्देड थाना क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब बद्देपारा के करीब था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

घटनास्थल के आसपास मुठभेड़ अब भी जारी

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने अभी तक दो नक्सलियों के शव, हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। इस घटना में कुछ अन्य नक्सलियों के भी मारे जाने की सूचना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। जानकारी अनुसार इस मुठभेड़ में नक्सलियों के बड़े कैडर के मारे जाने की भी खबर है। बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। घटनास्थल के आसपास मुठभेड़ अब भी जारी है। एएसपी चंद्रकांत ने बताया कि सुबह डीआरजी के जवानों के साथ मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो नक्सली के मारे गये है। बता दें, पिछले शनिवार को भी बीजापुर के मिरतुर थाना क्षेत्र के जप्पेमरका व कमकानार के जंगल में हुए मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) ने दो नक्सलियों को मार गिराया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!