देश

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी के चलते 3 मई के लिए रोकी गई यात्रा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 2, 2023, 09:46 PM IST

Kedarnath Dham Yatra 2023: केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी और ऑरेंज अलर्ट जारी होने के मद्देनज़र 3 मई को होने वाली यात्रा रोकी गई है ये जानकारी उत्तराखंड पुलिस ने दी है।

Image

केदारनाथ धाम में लगातार हो रही है बर्फबारी

केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी और ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर बुधवार यानी 3 मई को यात्रा रोक दी गई है, बताया जा रहा है कि बारिश और बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम में ठंड बढ़ गई है लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं और केदारनाथ धाम की यात्रा प्रभावित हो रही है।

अनाउंसमेंट के जरिये तीर्थयात्रियों को रोककर उन्हें बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है और ऐसे में धाम में श्रद्धालुओं को मौसम की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, बारिश और बर्फबारी की वजह से पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को यात्रा पड़ावों पर रोक कर सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की जा रही है।

Kedarnath Yatra 2023

Kedarnath Yatra 2023

रुद्रप्रयाग डीएम ने केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों के रजिस्ट्रेशन पर तीन मई तक के लिए रोक लगा दी है साथ ही तीर्थयात्रियों को मौसम की जानकारी लेने के बाद आगे की यात्रा करने की अपील की है। डीएम ने कहा कि मौसम ठीक होने पर पंजीकरण के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। पहले यह रोक 30 अप्रैल तक लगाई गई थी लेकिन धाम में मौसम नहीं सुधर रहा है, जिसके बाद प्रशासन ने रोक को और बढ़ा दिया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article