देश

Who is Kuldeep Kumar: कौन हैं कुलदीप कुमार, जो हार कर भी बन गए चंडीगढ़ के मेयर; 'सुप्रीम फैसले' के सहारे मिली जीत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 20, 2024, 05:24 PM IST

Who is Kuldeep Kumar: कुलदीप कुमार चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत कर भी हार गए थे। आप के कुलदीप कुमार के पक्ष में पड़े 8 वोट निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवैध करार दिए गए थे, जिसके कारण बीजेपी का उम्मीदवार मनोज सोनकर विजेता घोषित कर दिए गए थे।

Image

चंडीगढ़ के नए मेयर होंगे AAP के कुलदीप कुमार (फोटो-AAP)

Who is Kuldeep Kumar: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली को सही पाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार को मेयर पद का विजेता घोषित कर दिया है। इस फैसले के साथ ही कुलदीप कुमार ने इतिहास रच दिया है और वो चंडीगढ़ के पहले AAP पार्टी से जीत हासिल करने वाले मेयर बन गए हैं। मेयर चुनाव में आप और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था।

जीत कर भी हार गए थे

कुलदीप कुमार चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत कर भी हार गए थे। आप के कुलदीप कुमार के पक्ष में पड़े 8 वोट निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवैध करार दिए गए थे, जिसके कारण बीजेपी उम्मीदवार मनोज सोनकर विजेता घोषित कर दिए गए थे।

वीडियो ने खोला राज

निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह पर आरोप लगा कि उन्होंने जानबूझकर कुलदीप कुमार के वोटों को अवैध करार दिया है। अनिल मसीह पर लगे आरोप तब सत्य होते प्रतीत होते हुए दिखे, जब इसका एक वीडियो सामने आया, जिसमें अनिल मसीह 8 मत पत्रों पर क्रॉस लगाते हुए दिखे। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया।

'सुप्रीम फैसले' से मिली जीत

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का जब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और जब कोर्ट ने निर्वाचन अधिकारी के कारनामे वाले वीडियो देखे तो हैरान गई। सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए अनिल मसीह को पेशी के लिए बुला लिया। जहां अनिल मसीह ने स्वीकार किया कि उन्होंने क्रॉस लगाए थे, जिसके बाद शीर्ष अदालत ने 8 अवैध मतों को वैध बताते हुए रिकाउंटिंग करवाई। जिसके बाद कुलदीप कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने विजेता घोषित कर दिया।

कौन हैं कुलदीप कुमार

कुलदीप कुमार आम आदमी पार्टी से पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम के लिए पार्षद चुने गए हैं। जिसके बाद आप ने कुलदीप कुमार मेयर सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। कुलदीप कुमार के बारे में आप मुखिया केजरीवाल कहते हैं- "कुलदीप कुमार एक गरीब घर का लड़का है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article