Ram Mandir Donations Theft Row: राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नया बयान सामने आया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि चंपत राय और अनिल मिश्रा को बचाया जा रहा है। साथ ही केजरीवाल ने चंदा चोरों को फांसी देने की मांग की।
अरविंद केजरीवाल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''इस्तीफे की आड़ में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बचाया जा रहा है। महज इस्तीफे से काम नहीं चलेगा। चंदा चोरों को फांसी दो।'' साथ ही केजरीवाल ने सवाल खड़े किए कि चंपत राय के आकाओं पर एक्शन कब होगा? जिनके इशारे पर वह काम कर रहा था।
कहां है चोरी का माल?
केजरीवाल ने आगे कहा कि कल जो लोग गिरफ्तार हुए, उनकी पुलिस रिमांड भी नहीं ली गई। उनसे कोई पुलिस पूछताछ नहीं हुई। उनसे यह भी नहीं पूछा गया कि उन्होंने चोरी का माल किसे दिया? किसके कहने पर चोरी कर रहे थे? बाकी चोरी का माल कहां है। कुछ नहीं पूछा गया। इससे साफ पता चलता है कि महज दिखाया किया जा रहा है।
केजरीवाल ने कहा कि एक हफ्ते या 10 दिन में उन सभी की जमानत का इंतजाम हो जाएगा। इससे साफ पता चलता है कि चंदा चोरी सालों से शीर्ष नेताओं के संरक्षण में चलता रहा और अब पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'दान में मिले सोना-चांदी सुरक्षित, भविष्य में नहीं होगी ऐसी घटना'; राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आया ट्रस्ट का बयान
चंपत राय ने दिया इस्तीफा
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने पद से इस्तीफा दे दिया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने इसकी पुष्टि की। एक बयान जारी कर बताया गया कि मंदिर ट्रस्ट अपनी अगली बैठक में इस मामले में निर्णय लेगा।
