देश

Covid-19 Guidelines: कोरोना पर सरकार की नई गाइडलाइन, एंटीबायोटिक के इस्तेमाल पर दी ये सलाह

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 20, 2023, 08:55 AM IST

Covid-19 Guidelines: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक की राज्य सरकारों को परीक्षण, ट्रैक, उपचार और टीकाकरण की रणनीति का पालन करने के लिए लिखा था। इन राज्यों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

Image

कोरोना को लेकर नई गाईडलाइन जारी (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Covid-19 Guidelines: देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से नई गाइडलाइन (Covid new guidelines) जारी की गई है। COVID-19 के लिए बनाए गए नेशनल टास्क फोर्स जोकि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आता है, उसने उन व्यस्कों के लिए गाइडलाइंस जारी की है जिन्हें कोविड हुआ था।

क्या है गाइडलाइन में

इस गाइडलाइन में कहा गया है कि एंटीबायोटिक्स (Antibiotics) का उपयोग तब तक नहीं किया जाना चाहिए जब तक कि जीवाणु संक्रमण का क्लीनिकल संदेह न हो। संशोधित कोविड-19 (Covid-19) दिशानिर्देशों के अनुसार- "शारीरिक दूरी, घर के अंदर मास्क का उपयोग और सफाई का पालन किया जाते रहना चाहिए। इलाज के दौरान प्लाजमा थेरेपी का उपयोग नहीं करने की बात इस गाइडलाइन में की गई है। साथ ही लोपिनाविर- हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू), रिटोनाविर, फेविपिराविर, इवरमेक्टिन, मोलनुपिराविर, एजिथ्रोमाइसिन और डॉक्सीसाइक्लिन जैसी दवाओं का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है।

covid update.

कोविड गाइडलाइन

कोरोना का हाल

भारत में 129 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के 1,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,915 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे के भीतर संक्रमण के कुल 1,071 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि तीन और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,802 हो गई। देश में कोरोना वायरस से राजस्थान और महाराष्ट्र में एक-एक मरीज की मौत हुई।

कुल कितने मामले

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,95,420 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.8 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,58,703 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!