देश

अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कश्मीर में कई स्थानों पर जश्न मना, जंग लड़ने को कश्मीरियों ने भेजे थे पैसे

US-Iran Ceasefire: युद्धविराम को लोगों ने अमेरिका और इजराइल पर ईरान की जीत बताया। बडगाम में शिया समुदाय के एक सदस्य ने कहा, 'यह युद्धविराम ईरान के लिए एक जीत है।'

Image

अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कश्मीर में कई स्थानों पर जश्न मना

Kashmir News: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कश्मीर के विभिन्न स्थानों पर जश्न मनाया जा रहा है, और लोगों ने इसे ईरान की जीत करार दिया है। घाटी के विशेष रूप से शिया बहुल क्षेत्रों में सैकड़ों लोग युद्धविराम का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर जमा हुए।

शहर के सैदाकदल और जदीबल क्षेत्रों के साथ ही घाटी के बडगाम, बारामूला, गांदरबल, पुलवामा और बांदीपोरा जिलों में भी जश्न का माहौल बन गया है। ईरानी झंडे लहराते हुए लोगों ने युद्धविराम की घोषणा पर खुशी जताई और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इस दौरान जश्न के हिस्से के रूप में कश्मीरी कहवा भी बांटा गया।

इस युद्धविराम को लोगों ने अमेरिका और इजराइल पर ईरान की जीत बताया। बडगाम में शिया समुदाय के एक सदस्य ने कहा, 'यह युद्धविराम ईरान के लिए एक जीत है। उन्होंने अमेरिका और इजराइल को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। आज हम इस जीत का जश्न मना रहे हैं।'

कश्मीरियों ने भेजी ईरान को मदद

इससे पहले, ईरान के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए कश्मीर में बड़े पैमाने पर धन जुटाने के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जिसमें लोगों ने ईरान के लोगों की मदद के लिए पैसे और अन्य कीमती सामान दान किए थे।

कश्मीर और ईरान के बीच गहरे सांस्कृतिक, भाषाई और धार्मिक संबंध हैं जिसके कारण कश्मीर को अक्सर 'ईरान-ए-सगीर' (छोटा ईरान) कहा जाता है।

कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश से अचानक बाढ़ और भूस्खलन की आशंका

जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में स्थित मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग और कुछ अन्य क्षेत्रों में बुधवार को फिर से बर्फबारी हुई, जबकि घाटी के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, 10 अप्रैल तक मौसम में अनियमितता जारी रहेगी।

उत्तरी कश्मीर के लोकप्रिय स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग, कुपवाड़ा और बांदीपुरा सहित घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को फिर बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर और घाटी के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार शाम तक ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी, साथ ही कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं भी चलेंगी।

कश्मीर के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों के कुछ क्षेत्रों में बृहस्पतिवार सुबह तक मध्यम बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने यह भी कहा कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा लेकिन दोपहर और शाम के समय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। विभाग ने कहा कि थोड़े समय के लिए होने वाली भारी बारिश से कुछ संवेदनशील स्थानों पर अचानक बाढ़/भूस्खलन और कुछ निचले इलाकों में जलजमाव हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ा author

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदे... और देखें

End of Article