Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (kolkata rg kar medical collage rape and murder) में हुए लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में मामले को लेकर सीबीआई ने आरोपी संजय रॉय के लिए मौत की सजा (cbi seeks death penalty) की मांग की है बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर चल रही सुनवाई 9 जनवरी यानी गुरुवार को समाप्त हो गई।
बता दें कि कोलकाता के सियालदह कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही थी वहीं कोर्ट अब 18 जनवरी को इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी। गौर हो कि इस केस में सीबीआई की भूमिका को लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहे थे वहीं अब ये अपडेट सामने आया है।
ट्रेनी जूनियर डॉक्टर के साथ रेप हुआ था
ट्रेनी जूनियर डॉक्टर के साथ रेप हुआ था, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक संजय रॉय का पीड़िता से लिए गया सीमन का सैंपल मैच हो चुका है और सीबीआई का दावा है कि सीएफएसएल रिपोर्ट से भी इसका प्रमाण मिला है, कई परिस्थितिजन्य साक्ष्य, फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर साबित होता है कि इस वारदात को संजय ने अकेले ही अंजाम दिया है ऐसी जानकारी सामने आ रही है।
मुख्य आरोपी संजय रॉय ने खुद को बताया था निर्दोष
वहीं मुख्य आरोपी संजय रॉय ने साजिशकर्ता के तौर पर कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल और स्पेशल डिप्टी कमिश्नर का नाम लेते हुए उसे इस केस में साजिश के तहत फंसाने ओर खुद को निर्दोष कहा था।
पीड़ित का शव आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार रूम में मिला था
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेप और हत्या के मामले में सियालदह कोर्ट के नामित न्यायाधीश 18 जनवरी को फैसला सुनाएंगे।
पीड़ित का शव 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार रूम में मिला था, वहीं कोलकाता पुलिस ने संजय रॉय को अगले दिन गिरफ्तार कर लिया था, रेप और हत्या मामले में सुनवाई 12 नवंबर को शुरू हुई थी, वहीं पीड़ित के माता-पिता ने कहा कि अपराध में अन्य लोग भी शामिल थे।
