देश

CAWT के प्रयासों को मिली नई मजबूती, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष ने अपनी 1 एकड़ जमीन देने की घोषणा की

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए रविंद्र चव्हाण ने कहा कि शोहरत खत्म होने के बाद कई वरिष्ठ कलाकार उपेक्षा और कठिनाइयों का सामना करते हैं। ऐसे में CAWT का यह प्रयास बेहद सराहनीय है।

Image

सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट।

CAWT : अभिनय क्षेत्र के वरिष्ठ कलाकारों की समस्याओं को लेकर सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट यानी CAWT के प्रयासों को नई मजबूती मिली है। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने बड़ा ऐलान करते हुए वरिष्ठ कलाकारों के लिए अपनी एक एकड़ जमीन देने की बात कही है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए रविंद्र चव्हाण ने कहा कि शोहरत खत्म होने के बाद कई वरिष्ठ कलाकार उपेक्षा और कठिनाइयों का सामना करते हैं। ऐसे में CAWT का यह प्रयास बेहद सराहनीय है।

CAWT की स्थापना में दिग्गज कलाकारों का योगदान

इस मौके पर उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे कोकण के केसरी, सावंतवाडी में स्थित अपनी एक एकड़ जमीन इस ट्रस्ट को देने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि CAWT की स्थापना में हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों का योगदान रहा है, जिनमें दिलीप कुमार, सुनील दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, जॉनी लिवर और आशा पारेख, अमरीश पुरी, अमजद खान, चंद्रशेखर वैद्य और दारा सिंह जैसे नाम शामिल हैं।

चव्हाण ने किया विशेष फलक का उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान इन दिग्गज कलाकारों के सम्मान में लगाए गए विशेष फलक का उद्घाटन भी रविंद्र चव्हाण के हाथों किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य के करीब 9 से 10 हजार वरिष्ठ कलाकार आज भी कई सारी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार से चर्चा कर ठोस कदम उठाएंगे। इस कार्यक्रम में CAWT की अध्यक्षा प्रीति सप्रू, सचिव संभावना सेठ, कोषाध्यक्ष दीपक पराशर के साथ-साथ राजपाल यादव, मनोज जोशी, मुकेश ऋषि, अयूब खान, अभिनेत्री कुनिका समेत कई कलाकार मौजूद रहे।

वरिष्ठ कलाकारों के लिए यह पहल न सिर्फ सराहनीय है, बल्कि समाज को भी एक महत्वपूर्ण संदेश देती है कि चमक-दमक के पीछे छिपे संघर्ष को समझना और सम्मान देना बेहद जरूरी है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article