देश

Caste slogans: फिर विवादों में JNU इमारत की दीवारों पर लिखे गए ब्राह्मण विरोधी नारे

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 1, 2022, 11:59 PM IST

Caste slogans on jnu wall:जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर की कई इमारतों पर गुरुवार को जातिसूचक शब्द और नारे लिखने का मामला सामने आया है।

Image

दीवारों पर लिखे नारों में से कुछ नारे हैं, 'ब्राह्मण परिसर छोड़ो', 'रक्तपात होगा'

दिल्ली स्थित जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर स्थित कई इमारतों को बृहस्पतिवार को ब्राह्मण विरोधी नारे (anti-Brahmin slogans) लिखकर विरूपित किया गया जिसका फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है।विद्यार्थियों ने दावा किया कि ब्राह्मण और बनिया समुदाय के खिलाफ नारों के साथ स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज-द्वितीय की इमारत में तोड़फोड़ की गई। इस पूरे प्रकरण पर जेएनयू प्रशासन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दीवारों पर लिखे नारों में से कुछ नारे हैं, 'ब्राह्मण परिसर छोड़ो', 'रक्तपात होगा', 'ब्राह्मण भारत छोड़ो' और 'ब्राह्मणों और बनिया, हम तुम्हारे पास बदला लेने आ रहे हैं।' राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) से सबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इस प्रकरण के लिए वाम पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है।

एवीबीपी की जेएनयू इकाई के अध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा, 'एवीबीपी शैक्षणिक परिसर में वामपंथी गुंडों द्वारा की गई तोड़-फोड़ की निंदा करती है। वामपंथियों ने जेएनयू स्थित स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज-द्वितीय की इमारत पर अपशब्द लिखे हैं। उन्होंने मुक्त सोच रखने वाले प्रोफेसरों के धमकाने के लिए उनके चेंबर को विकृत किया है।'

उन्होंने कहा, 'शैक्षणिक स्थान का इस्तेमाल बहस और चर्चा के लिए की जानी चाहिए न कि समाज और विद्यार्थियों में वैमनस्य पैदा करने के लिए।' जेएनयू शिक्षकों के संगठन ने भी तोड़-फोड़ की ट्वीट कर निंदा की है और इसके लिए 'वामपंथी उदारवादी गिरोह' को जिम्मेदार ठहराया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article