देश

Corona in India: खतरनाक हो रहा कोरोना! भारत में नए वैरिएंट ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में संक्रमण के 269 नए केस दर्ज

भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट ने जानलेवा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार मौतें हो रही हैं। शनिवार को भारत में सिर्फ एक दिन में ही नए वैरिएंट के कारण 9 मौतें दर्ज हुईं। महाराष्ट्र में 4 और केरल में 3 लोगों ने पिछले 24 घंटे में कोविड के कारण जान गंवाई।

Image

भारत में बढ़ रहा कोरोना

कोविड-19 संक्रमण का नया वैरिएंट फिर खतरनाक हो गया है। शुक्रवार को एक्टिव केस में कमी से राहत मिली थी, लेकिन पिछले 24 घंटे में 250 से ज्यादा नए मामले सामने आने से टेंशन बढ़ गई है। फिलहाल पूरे देश में कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 7400 पहुंच गई है।

7400 एक्टिव केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 14 जून को सुबह 8 बजे तक के आंकड़े जारी किए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 269 नए मामले दर्ज हुए हैं। शुक्रवार को पूरे देश में एक्टिव मामलों की संख्या 7131 थी। नए मामलों के बाद भारत में एक्टिव मामलों की संख्या 7400 हो गई है।

24 घंटे में 9 की मौत

कोविड संक्रमण ने पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की जान ली है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 4 मौतें हुई हैं, जबकि केरल में संक्रमण से पीड़ित 3 लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान और तमिलनाडु में भी एक-एक व्यक्ति की जान चली गई है। केरल में मरने वालों में 83 साल, 67 साल और 61 साल के तीन पुरुष शामिल हैं। महाराष्ट्र में पहले से शुगर के मरीज 79 साल के एक बुजुर्ग की जान गई है। एक 85 वर्षीय बुजुर्ग, जिनकी किडनी में भी समस्या थी, उनकी मौत हुई है। इनके अलावा 55 साल और 34 साल के दो लोग भी संक्रमण से पीड़ित थे, जिनकी मौत हो गई। संक्रमण ने राजस्थान में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला की जान ली है, जबकि तमिलनाडु में कई बीमारियों से पीड़ित चल रहे एक 73 साल के बुजुर्ग की भी मौत हुई है।

बचे हैं सिर्फ तीन राज्य

कोविड का नया वैरिएंट 3 राज्यों त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर देश के सभी राज्यों में पैर फैला चुका है। नए वैरिएंट ने सबसे ज्यादा केरल में अटैक किया, जहां अब तक 2 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्य इस फेहरिस्त में शामिल हैं।

IANS की रिपोर्ट

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article