शहर

लखीसराय से बड़ा सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की भीषण टक्कर में 5 की मौत, 3 घायल

हादसे की सूचना मिलते ही तेटरहाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से घायलों को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया।

Image

बिहार के लखीसराय में बड़ा सड़क हादसा

Photo : PTI

Lakhisarai News: मंगलवार सुबह को लखीसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर गुनसागर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई।

5 की मौत, तीन घायलों का सदर अस्पताल में इलाज

हादसे की सूचना मिलते ही तेटरहाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से घायलों को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोगों के शव भी सदर अस्पताल लाए गए। फिलहाल तीन घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

जमुई से आ रही थी स्कॉर्पियो, 112 पुलिस पहुंची मौके पर

अहले सुबह लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।.तेतरहाट थाना क्षेत्र के गुणसागर गांव के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो जमुई की ओर से आ रही थी, तभी गुणसागर गांव के पास वह ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

मृतकों में दो महिला, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल

पुलिस ने सभी घायलों और पीड़ितों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो महिला, एक बच्चा और चालक सहित दो पुरुष बताये जा रहे हैं। सदर अस्पताल में तीन घायलों का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में से एक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिस पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article