देश

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक लेख लिखने का आरोप, संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 12, 2023, 06:04 AM IST

शिकायत के अनुसार, राउत ने 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक लेख लिखा था। इसी आधार पर कार्रवाई हुई है।

Image

संजय राउत

Photo : PTI

Sanjay Raut: महाराष्ट्र के यवतमाल में पुलिस ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक लेख लिखने के लिए शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के यवतमाल के संयोजक नितिन भुटाडा ने 'सामना' अखबार के कार्यकारी संपादक राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

उमरखेड़ पुलिस थाने में मामला दर्ज

शिकायत के अनुसार, भुटाडा ने दावा किया कि राउत ने 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक लेख लिखा था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और अन्य अपराधों के लिए उमरखेड पुलिस थाने में राउत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए), 505 (2) और 124 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article