देश

MLC सूरज रेवन्ना के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता से कुकर्म करने के आरोप में मामला दर्ज

JDS: सूरज रेवन्ना के खिलाफ कुछ दिन पहले पार्टी के एक कार्यकर्ता से कुकर्म करने के आरोप में शनिवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने एमएलसी के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता (आईपीसी) की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।

Image

सूरज रेवन्ना के खिलाफ कुकर्म करने के आरोप में मामला दर्ज

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

JDS: जनता दल (सेक्युलर) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सूरज रेवन्ना के खिलाफ कुछ दिन पहले पार्टी के एक कार्यकर्ता से कुकर्म करने के आरोप में शनिवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। चेतन के. एस (27) ने पुलिस में शिकायत की थी कि होलेनरसीपुरा के विधायक एच. डी. रेवन्ना के सबसे बड़े बेटे सूरज रेवन्ना (37) ने 16 जून की शाम को होलेनरसीपुरा तालुका के घन्नीकाडा स्थित अपने फार्महाउस में उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर होलेनरसीपुरा शनिवार देर शाम जद(एस) एमएलसी के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता (आईपीसी) की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।

सूरज ने रुपये ऐंठने की कोशिश करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी

बता दें इससे पहले, जनता दल (सेक्युलर) के एक कार्यकर्ता और उसके रिश्तेदार पर पार्टी के विधान पार्षद सूरज रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज करने की धमकी देकर कथित तौर पर रुपये ऐंठने की कोशिश करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी थी। सूरज रेवन्ना के करीबी सहयोगी शिवकुमार ने शुक्रवार को इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी थी, जिसके आधार पर चेतन के.एस. और उसके रिश्तेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। चेतन ने भी शुक्रवार को पुलिस को शिकायत दी, जिसमें उसने सूरज रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article