देश

कैप्टन गीतिका कौल ने रचा इतिहास, सियाचिन पर तैनात होने वाली पहली चिकित्सा अधिकारी बनीं

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 6, 2023, 06:39 AM IST

Captain Geetika Kaul creates History: उत्तरी हिमालय में स्थित सियाचिन अपने सामरिक महत्व, प्रतिकूल जलवायु और दुर्गम इलाके के कारण चुनौतियों से भरा क्षेत्र है।

Image

सियाचिन (file photo)

Photo : PTI

Captain Geetika Kaul: कैप्टन गीतिका कौल दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन पर तैनात होने वाली भारतीय सेना की पहली महिला चिकित्सा अधिकारी बन गई हैं। फायर एंड फ्यूरी कोर ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्हें यह उपलब्धि प्रतिष्ठित सियाचिन बैटल स्कूल में कठोर प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद मिली है, जिसमें अत्यधिक ऊंचाई पर रहने के अनुकूल बनना, खुद को बचाने की तकनीक और विशेष चिकित्सा प्रक्रियाएं शामिल हैं।

फायर एंड फ्यूरी कोर

भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। फायर एंड फ्यूरी कोर ने ट्विटर पर लिखा, "स्नो लेपर्ड ब्रिगेड की कैप्टन गीतिका कौल सियाचिन बैटल स्कूल में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में तैनात होने वाली भारतीय सेना की पहली महिला चिकित्सा अधिकारी बन गई हैं।"

उत्तरी हिमालय में स्थित सियाचिन अपने सामरिक महत्व, प्रतिकूल जलवायु और दुर्गम इलाके के कारण चुनौतियों से भरा क्षेत्र है। इसे दुनिया के सबसे सख्त जगहों में से एक माना जाता है। यहां तैनाती सबसे मुश्किल मानी जाती है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article