देश

Cancer Vaccine: 6 से 16 साल की लड़कियों को लगेगा कैंसर का टीका, केंद्रीय मंत्री ने बताया कब उपलब्ध होगी वैक्सीन

Cancer Vaccine: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने मंगलवार को कहा कि महिलाओं को होने वाले कैंसर के इलाज के लिए पांच से छह महीने में टीका उपलब्ध हो जाएगा और नौ से 16 वर्ष की लड़कियां इसके लिए पात्र होंगी। यह पूछे जाने पर कि यह टीका किन कैंसरों से निपटेगा, जाधव ने बताया कि इससे स्तन, मुख और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से निपटने में मदद मिलेगी।

Image

कैंसर वैक्सीन

Photo : iStock

Cancer Vaccine: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने मंगलवार को कहा कि महिलाओं को होने वाले कैंसर के इलाज के लिए पांच से छह महीने में टीका उपलब्ध हो जाएगा और नौ से 16 वर्ष की लड़कियां इसके लिए पात्र होंगी। केंद्रीय आयुष मंत्री ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि टीके पर शोध का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और परीक्षण जारी हैं।

'कैंसर के मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा'

जाधव ने कहा, “देश में कैंसर के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है और केंद्र सरकार ने इस मुद्दे को हल करने के लिए कदम उठाए हैं। 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की अस्पतालों में जांच की जाएगी और बीमारी का जल्द पता लगाने के लिए ‘डेकेयर कैंसर सेंटर’ स्थापित किए जाएंगे।”

कब उपलब्ध होगा टीका?

उन्होंने कहा कि सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर सीमा शुल्क भी हटा दिया है। मंत्री ने कहा, “महिलाओं को प्रभावित करने वाले कैंसर के लिए टीके पर शोध का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और परीक्षण जारी हैं। यह पांच से छह महीने में उपलब्ध हो जाएगा और नौ से 16 वर्ष की आयु की लड़कियां टीकाकरण के लिए पात्र होंगी।”

यह पूछे जाने पर कि यह टीका किन कैंसरों से निपटेगा, जाधव ने बताया कि इससे स्तन, मुख और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से निपटने में मदद मिलेगी। जाधव ने मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष केंद्रों में बदलने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अस्पतालों में आयुष विभाग हैं और लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे 12,500 स्वास्थ्य केंद्र हैं और सरकार इन्हें बढ़ा रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article