दुनिया

अमेरिका में बाइडन युग के नहीं होंगे अटॉर्नी, ट्रंप ने बर्खास्तगी के दिए निर्देश; बोले- हमें तुरंत घर की सफाई करनी चाहिए

US Attorneys Termination: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। ट्रंप ने अब बाइडन युग के सभी अटॉर्नी को बर्खास्त करने के निर्देश दे दिए हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने न्याय विभाग को बाइडन युग के सभी शेष अमेरिकी अटॉर्नी को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

US Attorneys Termination: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। ट्रंप ने अब बाइडन युग के सभी अटॉर्नी को बर्खास्त करने के निर्देश दे दिए हैं। इसकी जानकारी ट्रंप ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' के जरिए दी।

ट्रंप ने मंगलवार कहा कि उन्होंने न्याय विभाग को बाइडन युग के सभी शेष अमेरिकी अटॉर्नी को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विभाग का पहले की तरह राजनीतिकरण हुआ है।

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने एक पोस्ट में कहा, ''हमें तुरंत घर की सफाई करनी चाहिए और विश्वास बहाल करना चाहिए। अमेरिका के स्वर्गिम युग में निष्पक्ष न्याय प्रणाली होनी चाहिए जिसकी शुरुआत आज से हो रही है। पिछले सप्ताह व्हाइट हाउस की ओर से देशभर के कई अमेरिकी अटॉर्नी को सेवा समाप्ति के नोटिस भेजे गए, जिन्हें बाइडन प्रशासन ने नियुक्त किया था।

पद छोड़ने का ऐलान

बाइडन प्रशासन द्वारा नियुक्त कई अटॉर्नी ने सोमवार को पद छोड़ने का ऐलान किया। पिछले सप्ताह कुछ अन्य लोगों ने भी ट्रंप प्रशासन को अलविदा कहा था। न्याय विभाग के मौजूदा और कई पूर्व अटॉर्नी का कहना है कि राष्ट्रपति बदलने के बाद अटॉर्नी पद छोड़ना एक प्रथा है, लेकिन आमतौर पर आने वाला प्रशासन उनसे इस्तीफा मांगते हैं, लेकिन समाप्ति पत्र जारी नहीं करता है।

अमेरिकी अटॉर्नी, जो अपने जिलों में शीर्ष संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारी के रूप में काम करते हैं, की बर्खास्तगी पिछले महीने ट्रंप के पदभार संभालने के बाद न्याय विभाग में हुए नवीनतम फेरबदल के तहत हुई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article