देश

बुलेट ट्रेन होगी आम आदमी की सवारी, किराया होगा बेहद कम, रेल मंत्री ने बताया आखिर कब शुरू होगी देश की पहली 'Bullet Train'

रेल मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में पिछली सरकार से अनुमति मिलने में देरी हुई थी, लेकिन अब प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए हर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ 2घंटे में मुंबई से अहमदाबाद पहुंच सकेंगे।

Image

रेल मंत्री ने बुलेट ट्रेन को लेकर दी जानकारी

First Bullet Train: देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर अब सिर्फ अमीरों की नहीं, बल्कि मिडिल क्लास के लिए भी सुलभ होने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया कि इस ट्रेन का किराया बेहद वाजिब (रीज़नेबल) रखा जाएगा, ताकि आम आदमी भी इसकी सुविधा का लाभ उठा सके।

समुद्र के नीचे 4.8 किलोमीटर लंबी सुरंग में बड़ी सफलता

मंत्री जी ने बताया कि प्रोजेक्ट में कई अहम माइलस्टोन पूरे हो चुके हैं। खासकर समुद्र के नीचे 4.8 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण पूरा होना एक बड़ी उपलब्धि है। इस ‘ब्रेकथ्रू’ को आज बड़े उत्साह के साथ किया गया। जापान की टीम ने भी साइट का दौरा कर प्रगति की सराहना की।

पुल और स्टेशन निर्माण में तेजी

अब तक कुल 320 किलोमीटर पुलों का काम पूरा हो चुका है और स्टेशनों का निर्माण भी तेजी से जारी है। इस प्रोजेक्ट के जरिए न केवल यात्रा की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि रोजगार और तकनीक के क्षेत्र में भी बड़ा योगदान मिलेगा।

प्रोजेक्ट टाइमलाइन

2027: सूरत से बिली मोरा तक सेवा शुरू होगी

2028: ठाणे तक पहुंचाई जाएगी ट्रेन

2029: BKC स्टेशन तक पहुुंचेगी बुलेट ट्रेन की सर्विस

मिडिल क्लास के लिए खास सुविधाएं

-ट्रेन हर आधे घंटे में चलेगी चाहे पीक ऑवर्स क्यों ना हों

-बिना रिजर्वेशन की सुविधा – 'स्टेशन आओ, ट्रेन पकड़ो, चल पड़ो'

-तकनीक और कई मशीनें अब भारत में ही बन रही हैं और एक्सपोर्ट भी हो रही हैं

रेल मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में पिछली सरकार से अनुमति मिलने में देरी हुई थी, लेकिन अब प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए हर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज लोग गूगल मैप पर दूरी देखते हैं, आज गूगल मैप पर मुंबई से अहमदाबाद का समय 9 घंटे का है जब बुलेट ट्रेन शुरू हो जाएगी तो सिर्फ 2घंटे में मुंबई से अहमदाबाद पहुंच सकेंगे।

क्यों मिडिल क्लास के लिए यह ट्रेन गेम-चेंजर है?

1. अब लंबी दूरी की यात्रा आरामदायक, तेज और किफायती होगी।

2. रोजमर्रा के काम, व्यापार या ऑफिस के लिए समय की बचत होगी।

3. तकनीक, मशीनरी और इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत की खुद की क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा।

4. आम आदमी भी प्रवेश योग्य और समय की पाबंद बुलेट ट्रेन का अनुभव कर सकेगा।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article