देश

VIDEO: एक-नंबर...इंडिया की पहली बुलेट ट्रेन का टर्मिनल देख चौंधिया जाएंगी आपकी आंखें! देखिए, पहली झलक

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 8, 2023, 01:04 PM IST

Bullet Train Latest Update: रेल मंत्री की ओर से साझा किए गए वीडियो में टर्मिनल की भव्यता देखते बन रही थी। साथ ही इस बात की झलक देखने को मिली कि वह कितना आधुनिक और बढ़िया सुविधाओं से लैस है।

Image

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर टर्मिनल से जुड़ा वीडियो शेयर किया है।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Bullet Train Latest Update: इंडिया की बुलेट ट्रेन जितनी शानदार, जबरदस्त और जिंदाबाद टाइप होगी, उससे कहीं धांसू उसके टर्मिनल होंगे। वे अत्याधुनिक सुविधाओं और संसाधनों से लैस रहेंगे। इस बात के संकेत तब मिले जब केंद्रीय रेल मंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद शहर में बनकर तैयार हुए बुलेट ट्रेन टर्मिनल का फर्स्ट लुक जारी किया। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया, उसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर तारीफ की और टर्मिनल को "एक-नंबर" करार दिया।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार (आठ सितंबर, 2023) को बुलेट ट्रेन के टर्मिनल से जुड़ा वीडियो शेयर किया। 43 सेकेंड की क्लिप के साथ उन्होंने एक्स हैंडल पर कैप्शन में लिखा-यह देश की पहली बुलेट ट्रेन का टर्मिनल है! अहमदाबाद का साबरमती मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब।

क्लिप में टर्मिनल की भव्यता देखते बन रही थी। साथ ही इस बात की झलक देखने को मिली कि वह कितना आधुनिक और बढ़िया सुविधाओं से लैस है। देखिए वीडियोः

हमारे सहयोगी अंग्रेजी अखबार दि टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ट्रेन दो अहम शहरों - मुंबई (महाराष्ट्र) और अहमदाबाद (गुजरात) - को 508 किमी लंबे ट्रैक के जरिए कनेक्ट करेगी, जो कि दोनों सिटीज के बीच सफर के समय को घटाएगा। प्रोजेक्ट के तहत ट्रेन की अधिकतम डिजाइन स्पीड 350 किमी प्रति घंटा रहेगी।

सरकार मान कर चलती है कि बुलेट ट्रेन से जुड़े प्रोजेक्ट पर एक लाख आठ हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा, जिसका 81 फीसदी हिस्सा जापानी सॉफ्ट लोन के जरिए फंड के रूप में लिया जाएगा और यह रकम के बदले 0.1 फीसदी प्रति साल ब्याज देना होगा।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें