देश

Budget Session: बीजेपी ने अपने सांसदों को 9 से 11 मार्च तक सदन में मौजूद रहने का 'व्हिप' किया जारी

बजट सेशन को लेकर BJP ने अपने लोकसभा सांसदों को 9 से 11 मार्च तक सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

Image

BJP ने अपने लोकसभा सांसदों व्हिप जारी किया (फाइल फोटो)

Photo : ANI

बजट सेशन का दूसरा फेज़ 9 मार्च से शुरू होगा और यह 2 अप्रैल तक चलेगा। इसे लेकर BJP ने अपने लोकसभा MPs को 9 से 11 मार्च तक सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि विपक्ष द्वारा लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव को लेकर चर्चा हो सकती है।

बजट सेशन का दूसरा फेज 9 मार्च से शुरू होगा; माना जा रहा है कि यह सत्र हंगामेदार रह सकता है और इसका समापन 2 अप्रैल को होगा। बता दें कि 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश किया था और यह उनका लगातार नौवां बजट था।

संसद में तीखी राजनीतिक बहस भी सामने आई थी

वहीं इस सत्र के दौरान भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते और पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की अप्रकाशित आत्मकथा को लेकर संसद में तीखी राजनीतिक बहस भी सामने आई थी। फिर हंगामे के बाद आठ विपक्षी सांसदों को सत्र की बाकी अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित

राज्यसभा की कार्यवाही भी 13 फरवरी को स्थगित कर दी गई थी, जो तीन सप्ताह के अवकाश के बाद 9 मार्च को फिर से शुरू होगी। वहीं जारी हंगामे के बीच पांच फरवरी को लोकसभा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भी दिया था। इस दौरान, राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया तेजी से नए वैश्विक व्यवस्था की ओर बढ़ रही है।

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव

उधर 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होने हैं और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना होगी। उम्मीदवार 9 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article