Brij Bhushan Singh Lifestyle: उत्तर प्रदेश की राजनीति की बात हो उसमें बाहुबली विधायक बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) का जिक्र ना हो,ऐसा हो नहीं सकता। भगवान राम की नगरी अयोध्या से सटे गोंडा जिले के कैसरगंज से छात्र राजनीति से करियर की शुरूआत करने वाले बृजभूषण शरण सिंह की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। वहीं उनके बेहद महंगे शौक भी सुर्खियों में रहते हैं।
गोंडा जिले से आने वाले बृजभूषण का दबदबा अवध के इलाके में इस कदर रहा है कि उन्हें 'बाहुबली' जैसे विशेषण से नवाजा जाता रहा है। और ऐसा इसलिए है कि उनकी हनक और रसूख गोंडा ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी है। यानी बृजभूषण की कहानी किसी फिल्मी 'बाहुबली' के राजनीतिक सफर जैसी है, जिसमें विवाद, वर्चस्व और सत्ता का अनोखा संगम है...
6 बार के लोकसभा सांसद बृजभूषण शरण सिंह
बृजभूषण शरण की अयोध्या के साकेत महाविद्यालय से छात्र राजनीति के जरिए उनकी राजनीति में एंट्री हुई। साल 1980 के दशक में उन्होंने अयोध्या आंदोलन के दौरान अपनी पहचान बनाई। और उसके बाद वो पॉलिटिक्स में ऐसे रमे कि सालों उन्होंने वहां सांसदी पर कब्जा रखा। बता दें कि वह गोंडा, बलरामपुर और कैसरगंज से 1991, 1999, 2004, 2014, और 2019 में वे भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीते। वहीं 2009 के लोकसभा चुनाव में वे समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए। साल1996 में उनकी पत्नी केतकी देवी सिंह ने भी भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था।

छात्र राजनीति के जरिए उनकी राजनीति में एंट्री हुई
बृजभूषण शरण सिंह का कार कलेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह का कार कलेक्शन खासा भव्य और प्रभावशाली है। उन्हें महंगी और ताकतवर एसयूवी (SUV) गाड़ियों का बेहद शौक है। उनके काफिले में अक्सर दर्जनों गाड़ियां एक साथ चलती हैं, जो उनके राजनीतिक वर्चस्व का प्रतीक मानी जाती हैं। उन्हें खासतौर पर बड़ी और दमदार SUVs का शौक है, और उनके गैराज में कई महंगी गाड़ियां हैं। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है। यह गाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूती और सुरक्षा के लिए जानी जाती है।

कार कलेक्शन उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल को दिखाता है
बृजभूषण शरण को पसंद हैं 'सफेद गाड़ियां' और VIP नंबर प्लेट
उनका कार कलेक्शन उनकी पावरफुल और लग्जरी लाइफस्टाइल को दिखाता है। बृजभूषण सिंह के बेड़े में सबसे प्रमुख गाड़ी फॉर्च्यूनर है। उनके पास एक या दो नहीं, बल्कि कई सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ियां हैं। फॉर्च्यूनर के अलावा उन्हें एंडेवर का भी बहुत शौक है। उनके कलेक्शन लैंड क्रूजर मित्सुबिशी पजेरो (Mitsubishi Pajero) महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio)काफिले की सुरक्षा और समर्थकों के लिए उनके पास स्कॉर्पियो का बड़ा बेड़ा है। खास बात यह कि उनके काफिले की लगभग सभी गाड़ियां सफेद रंग की होती हैं। यह रंग राजनीति में शांति और आधिकारिक रसूख को दर्शाता है। उनकी गाड़ियों के नंबर अक्सर VIP होते हैं। वे अपनी गाड़ियों के नंबरों में एक समानता रखना पसंद करते हैं। बेड़े की कुछ गाड़ियां विशेष रूप से कस्टमाइज्ड और बुलेटप्रूफ करवाई गई हैं।

बृजभूषण शरण सिंह का हेलीकॉप्टर कलेक्शन उनकी पावर का प्रतीक!
बृजभूषण का 'हवाई बेड़ा' सुर्खियां बटोरता है
बृजभूषण शरण सिंह का हेलीकॉप्टर कलेक्शन उनकी पावर, पहुंच और लग्जरी लाइफस्टाइल का बड़ा हिस्सा माना जाता है। उनका 'हवाई बेड़ा' सुर्खियां बटोरता है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक उनके पास दो निजी हेलीकॉप्टर बताए जाते हैं। बृजभूषण सिंह ने हाल ही में तीसरा हेलीकॉप्टर शामिल किया। यह हेलीकॉप्टर अपनी खासियतों की वजह से बहुत वायरल हुआ। इस हेलीकॉप्टर का भगवा रंग है। यह Robinson R66 (R-66) मॉडल का हेलीकॉप्टर है; यह 5-सीटर हेलीकॉप्टर है। वहीं उनके बेड़े में एक काले (Black) और एक सफेद (White) रंग का हेलीकॉप्टर शामिल है। इन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल वे मुख्य रूप से गोंडा, बलरामपुर और कैसरगंज जैसे अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में जनसभाओं और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए करते हैं।

अरबी और मारवाड़ी नस्ल के कई घोड़ों का कलेक्शन
बेहद महंगा और शानदार 'थारोब्रेड' नस्ल का घोड़ा
बृजभूषण शरण सिंह के पास अरबी और मारवाड़ी नस्ल के कई ऐसे घोड़े हैं जिनकी कीमत लाखों-करोड़ों में है। इन घोड़ों के लिए विशेष ट्रेनर और डाइट का इंतजाम रहता है। बृजभूषण को दिसंबर को हाल में ही उनके जन्मदिन से पहले एक बेहद महंगा और शानदार 'थारोब्रेड' नस्ल का घोड़ा उपहार में मिला है, जिसकी कीमत लगभग करीब 1.5 करोड़ से 2.5 करोड़ के बीच बताई जाती है। यह उनके कलेक्शन का सबसे महंगा और खास घोड़ा माना जा रहा है। यह घोड़ा पंजाब के लंदन से लाया गया है, जो अपनी शाही चाल और तेज दौड़ के लिए जाना जाता है।यह घोड़ा न केवल अपनी कीमत, बृजभूषण सिंह के शाही शौक की मिसाल है। वैसे उनके पास पहले से भी कई घोड़े हैं जो काफी महंगे हैं।
उनका बिश्नोहरपुर का 'राजमहल' और प्रकृति प्रेम
बृजभूषण का घर किसी किले की तरह है। ऊंची दीवारें, भारी गेट और हर वक्त तैनात रहने वाले दर्जनों समर्थक। लेकिन इस सुरक्षा के बीच एक खूबसूरत दुनिया भी है। उनके परिसर में कई तरह के पक्षी, और अन्य जानवर भी पाले गए हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपने घर के पीछे विशाल बाग तैयार किए हैं इतनी लग्जरी के बावजूद बृजभूषण सिंह अपने खान-पान में बिल्कुल 'देसी' हैं। वे खुद पहलवान रहे हैं, इसलिए उनके भोजन में शुद्ध दूध, घी और बादाम का बड़ा हिस्सा रहता है।
बृजभूषण सिंह की यह 'महाराजा' वाली लाइफस्टाइल केवल दिखावा नहीं है, बल्कि यह उस इलाके में उनके राजनीतिक वर्चस्व को पुख्ता करती है और खास बात यह कि उनके समर्थक भी उन्हें इसी रूप में देखना पसंद करते हैं।
