देश

Delhi-Mumbai Expressway: चंबल नदी की बड़ी चुनौती खत्म, पुल लगभग बनकर तैयार, रफ्तार से बात करेंगे वाहन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2023, 07:31 AM IST

Bridge Over Chambal River : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पांच राज्यों, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात एवं महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा। 1350 किलोमीटर इस लंबे एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए आधारशिला साल 2019 में रखी गई। इस आठ लेने के एक्सप्रेसवे का निर्माण आधुनिक तकनीक से किया जा रहा है।

Image

चंबल नदी पर पुल बनकर लगभग तैयार हो गया है।

Bridge Over Chambal River : देश के सबसे बड़े लंबे एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काम तेजी से चल रहा है। इस एक्सप्रेसवे के नई दिल्ली-दौसा खंड पर यातायात पहले ही शुरू हो चुका है। इस एक्सप्रेसवे के अलग-अलग हिस्सों पर काम तेजी से चल रहा है और उम्मीद है कि अगले के साल के अंत तक इस पर चल रहे सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। कोटा-सवाईमाधोपुर खंड पर भी काम लगभग पूरा हो गया है। कोटा-सवाईमाधोपुर के हिस्से में चंबल नदी के ऊपर पुल बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है।

5 राज्यों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे

बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पांच राज्यों, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात एवं महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा। 1350 किलोमीटर इस लंबे एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए आधारशिला साल 2019 में रखी गई। इस आठ लेने के एक्सप्रेसवे का निर्माण आधुनिक तकनीक से किया जा रहा है। 120 की रफ्तार से चलने पर भी कार में झटकों का अनुभव नहीं होगा। सड़क निर्माण में जर्मन तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। खास बात यह है कि एक्सप्रेसवे पर कोई ब्रेकर नहीं होगा।

कोटा-सवाईमाधोपुर के हिस्से में चंबल नदी भी

एक्सप्रेसवे के कोटा-सवाईमाधोपुर के हिस्से में चंबल नदी भी गुजरती है। नदी पर पुल बनाने का काम भी तेज गति से चल रहा है। एक्सप्रेसव के इस हिस्से में नदी पर पुल बनाना भी एक बड़ी चुनौती थी लेकिन इस बड़ी बाधा को पार कर लिया गया है। चंबल नदी पर पुल अगले कुछ दिनों में बनकर तैयार हो जाएगा।

3 घंटे में कोटा से दिल्ली

एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद कोटा और सवाईमाधोपर से जयपुर, अलवर, दिल्ली, मुंबई, उज्जैन एवं रतलाम जाने में लगने वाले समय की भारी बचत होगी। कोटा से दिल्ली तीन घंटों और मुंबई नौ घंटे में पहुंचा जा सकेगा। सवाई माधोपुर में पैदा होने वाले अमरूद और सब्जियां देश-विदेश तक जाती हैं। सवाई माधोपुर में पैदा होने वाली अमरूद की एक खास किस्‍म ‘बर्फखान गोला’ देशभर में प्रसिद्ध है। यहां से अमरूद ज्‍यादा दिल्‍ली ज्‍यादा है। दिल्‍ली जाने में कम समय लगने से अमरूद बागवानों और व्‍यापारियों को फायदा होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article