Bomb Hoax Threats: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के सरकारी आवास को रविवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। एक पुलिस स्टेशन के पास ई-मेल के जरिए यह धमकी मिली थी जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्तों की मदद से मुख्यमंत्री आवास की गहन तलाशी ली गई।
चप्पे-चप्पे को तलाशा गया
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, थम्पनूर पुलिस स्टेशन को ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जिसके सोर्स का पता लगाया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब मुख्यमंत्री आवास के चप्पे-चप्पे को तलाशा जा रहा था तब मुख्यमंत्री विजयन परिवार संग विदेश में थे।
तलाशी अभियान में क्या कुछ मिला?
मुख्यमंत्री आवाज की जब डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्तों ने तलाशी ली तो वहां पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या यह धमकी राज्य भर के प्रमुख संस्थानों को निशाना बनाकर हाल ही में दी गई बम धमकियों से जुड़ी है।
