देश

बिहार संपर्क क्रांति में बम की अफवाह, गोंडा में 3 घंटे तक रुकी रही ट्रेन, लोगों में मची अफरा-तफरी

गोंडा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी भी मच गई जब दरभंगा से दिल्ली जा रही 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में बम की धमकी की सूचना मिली। अलर्ट के बाद ट्रेन को गोंडा स्टेशन पर रोक दिया गया, जहां सभी कोच, इंजन और गार्ड के डिब्बे की गहन जांच की गई।

Image

बिहार संपर्क क्रांति में बम की अफवाह

Photo : iStock

Bihar Sampark Kranti: उत्तर प्रदेश के गोंडा में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस बम की सूचना के बाद शुक्रवार की रात करीब तीन घंटे खड़ी रही। गोंडा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी भी मच गई जब दरभंगा से दिल्ली जा रही 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में बम की धमकी की सूचना मिली। अलर्ट के बाद ट्रेन को गोंडा स्टेशन पर रोक दिया गया, जहां सभी कोच, इंजन और गार्ड के डिब्बे की गहन जांच की गई।

डॉग स्क्वायड की टीम ने ली पूरी ट्रेन की तलाशी

गोंडा में इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस ने रेलवे अधिकारियों और मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर गहन जांच की। डॉग स्क्वायड की टीम ने स्टेशन के हर कोने की तलाशी ली और हर चीज की जांच की गई। हालांकि, बम की धमकी झूठी निकली, लेकिन ट्रेन को करीब दो घंटे तक रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। बम की धमकी ऐसे समय में आई है जब देश भर के हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर इसी तरह की अफवाहें फैल रही हैं। गोंडा रेलवे स्टेशन पर अचानक आई इस अफवाह से अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए इसे सुरक्षित क्षेत्र में बदल दिया गया। गहन तलाशी के बाद कोई खतरा नहीं मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन को 2 घंटे बाद रवाना होने दिया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article