यूपी के बाराबंकी जिले में सुमली नदी पार कर रही नाव पलट गई है, बताते हैं इस नाव में करीब 25 लोग सवार थे, इस दौरान आधा दर्जन लोग नदी में डूब गए उसके बाद मची अफरा तफरी के बीच नदी से तीन शव नदी से बरामद किए गए हैं, मौके पर राहत बचाव कार्य किए जा रहे हैं, पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया है।
बताते हैं कि नाव पलटने के बाद अधिकतर लोग तैरकर या किसी तरह बाहर आए वहीं इस हादसे में करीब 6 लोग नदी में ही डूब गए, घटना की जानकारी होते ही आनन फानन में स्थानीय लोग वहां पहुंचे और राहत कार्य करने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीच धार में नाव डगमगाई कोई कुछ कर पाता इससे पहले नाव पलट गई और ये हादसा सामने आया है। बाराबंकी में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर ट्वीट कर दुःख जताया है। साथ ही उन्होंने प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

up cm yogi on Barabanki boat incident
नदी के उस पार दंगल देखने जा रहे थे
बाराबंकी में हुए हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की सूचना है जिस तरीके से ये हादसा हुआ है उससे यह संख्या और भी बढ़ सकती है ऐसा कहा जा रहा है, पुलिस ने बताया कि, हादसे में शिकार सभी लोग नदी के उसपर चल रहे दंगल देखने जा रहे थे कि तभी हादसा हो गया। इस बीच पुलिस को भी सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव निकाले हैं मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं वहीं कई थानों की फोर्स व अधिकारी और बचाव कर्मी मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य में जुटे हैं।
