Rahul Gandhi National Herald Case: राहुल गांधी से लगातार 3 दिन हुई पूछताछ, ED ने शुक्रवार को फिर आने को कहा, 240 कांग्रेसी नेता हिरासत में
Rahul Gandhi National Herald Case Today Live News Updates: नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड के सांसद राहुल गांधी से आज लगातार तीसरे दिन पूछताछ की। सोमवार को राहुल से करीब 10 घंटे और मंगलवार को 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ हुई। ईडी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राहुल के जवाबों से ईडी के अधिकारी संतुष्ट नहीं हैं। राहुल इस तरह के जवाब दे रहे हैं मानो कि वह पहले से तैयारी करके आए हों। अब उनसे शुक्रवार को पूछताछ होगी।
Rahul Gandhi National Herald Case Today Live News Updates: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के एक मामले में लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए और जांच एजेंसी ने उनसे करीब आठ घंटे पूछताछ की। बुधवार को लगातार तीसरे दिन पूछताछ के बाद ईडी अब तक राहुल गांधी से कई सत्रों में करीब 30 घंटे पूछताछ कर चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस सांसद ने बृहस्पतिवार के लिए छूट मांगी जिसकी अनुमति दे दी गई।
सूत्रों का कहना है कि पहले दो दिनों में राहुल से करीब छह घंटे की पूछताछ हुई है। बाकी समय वह अपने बयान को ठीक कराते रहे हैं। राहुल से इस पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोला है और उसके सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता सड़कों पर हैं। सोमवार एवं मंगलवार को दोनों दिन अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय एवं इससे करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित ईडी के दफ्तर के सामने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। इन इलाकों में धारा 144 लागू होने के बावजूद कांग्रेस नेताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। इलाके में शांति कायम करने के लिए इन दो दनों में दिल्ली पुलिस ने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत
कांग्रेस ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एसीपी और एसएचओ के साथ मुलाकात की और एक विस्तृत लिखित शिकायत पेश की, जिसमें दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के 24 अकबर रोड पर प्रवेश करने, बिना उकसावे के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमला करने की अवैध कार्रवाई पर प्रकाश डाला गया। कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि हम 3 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे लेकिन आज पुलिस अधिकारी जबरदस्ती हमारे कार्यालय में घुस गए और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। यह लोकतंत्र के लिए एक चुनौती है। हम मौके पर पुलिस अधिकारियों के अवैध कार्यों को उजागर करते हुए एक प्राथमिकी दर्ज करेंगे।
आज भाजपा की पिट्ठू दिल्ली पुलिस द्वारा गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर दी गई।
— Congress (@INCIndia) June 15, 2022
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यालय में दरवाजे तोड़कर घुसना और नेताओं व कार्यकर्ताओं को पीटना, ये दर्शाता है कि अब हमारे देश में प्रजातंत्र की हत्या हो चुकी है : श्री @rssurjewala #DeshKiAawazRahul pic.twitter.com/e16AvQvoVH
दिल्ली पुलिस का पक्ष
एसपी हुड्डा ने कहा कि मुख्यालय में जमा हुए लगभग 150 कांग्रेसी लोग बाहर आए और बैरिकेड्स तोड़ दिए। फिर हमने पुलिस के निर्देशों का पालन नहीं करने पर 1-2 को फिर से गेट से हिरासत में ले लिया। कोई गड़बड़ी नहीं की गई।
#WATCH About 150 Congress people who had gathered (at HQ) came out & broke barricades. We then detained 1-2 again from the gate for not following police directions. No mishandling was done...:SP Hooda, Special CP (Law & Order) on Congress accusing Delhi Police of entering its HQ pic.twitter.com/mfbkLnX8zJ
— ANI (@ANI) June 15, 2022
240 कांग्रेसियों को हिरासत में लिया गया
नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की जांच के विरोध में प्रदर्शन करने पर नई दिल्ली इलाके से आज करीब 240 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 8-10 वरिष्ठ (कांग्रेस) नेता भी शामिल हैं। बाकी पदाधिकारी, कार्यकर्ता हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कोई बल प्रयोग नहीं किया गया। कुछ लोगों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और हमारे साथ हाथापाई करने लगे, जिससे 1-2 पुलिसकर्मी घायल हो गए और सार्वजनिक असुविधा के लिए टायर भी जला दिए गए।
#OpinionIndiaKa: 3 दिन राहुल से पूछताछ क्यों? सड़क पर कांग्रेस का सिर फोड़ो सत्याग्रह
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 15, 2022
देखिए, 'ओपिनियन इंडिया का' @NAINAYADAV_06 के साथ#CongressProtest #RahulGandhi #ED #NationalHeraldCase #Satyagrah pic.twitter.com/kFbZOoSOd6
राहुल से आज की पूछताछ पूरी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ईडी कार्यालय से रवाना हुए। उन्हें नेशनल हेराल्ड मामले में शुक्रवार को फिर से जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।
राहुल को शुक्रवार को ED के सामने पेश होना होगा
ईडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में दोबारा शामिल होने के लिए शुक्रवार को पेश होने को कहा है।
पानी की टंकी पर चढ़े NSUI के कार्यकर्ता
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की जांच के विरोध में एनएसयूआई के दो कार्यकर्ता दिल्ली में पानी की टंकी पर चढ़े।
Two NSUI workers climbed water tank in Delhi to protest against the ED probe against Congress leader Rahul Gandhi in the National Herald case pic.twitter.com/laawsNovRn
— ANI (@ANI) June 15, 2022
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी
नेशनल हेराल्ड केस में आज लगातार तीसरे दिन राहुल गांधी से ED पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है। शहर-शहर सड़कों पर संग्राम जारी है। दिल्ली से दोपहर के वक्त ऐसी कई तस्वीरें सामने आईं। कहीं धक्का मुक्की हुई, कहीं आगजनी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस दफ्तर में घुसकर दिल्ली पुलिस ने मारपीट की है।
#LogTantra: आज तीसरे दिन भी #ED दफ्तर में राहुल गांधी से पूछताछ, बाहर सत्याग्रह के नाम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बवाल
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 15, 2022
संवाददाता @bhavatoshsingh और @ranjeetadadwal से जानिए मामले के सभी बड़े अपडेट@Ankit_Tyagi01 #Congress #RahulGandhi #NationalHeraldCase #ED pic.twitter.com/OHrIV1UQpu
कुछ बदमाशों ने टायर जला दिए और बैरिकेड्स को क्षतिग्रस्त कर दिया: दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने कहा कि पिछले 3 दिनों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित स्थलों पर ही जुलूस निकालने के लिए कहा जा रहा था। लेकिन उन्होंने जंतर मंतर पर विरोध जारी रखा और सार्वजनिक अशांति पैदा करने की कोशिश की। आज फिर कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालने की कोशिश की। कुछ बदमाशों ने टायर जला दिए और बैरिकेड्स को क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे ट्रैफिक जाम और असुविधा हुई। पुलिस ने अत्यंत संयम के साथ स्थिति को बिगड़ने से रोकने का प्रयास किया।
फिर से ED दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी एक बार फिर ईडी के दफ्तर पहुंच गए हैं। लंच ब्रेक के बाद वो ईडी के दफ्तर पहुंचे हैं। आज उनसे लगातार तीसरे दिन पूछताछ हो रही है।
दिल्ली पुलिस पार्टी मुख्यालय में घुस कर लाठीचार्ज कर रही : पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि जिस प्रकार से अनावश्यक दवाब बना कर एजेंसी का इस्तेमाल किया जा रहा है, हम उसका विरोध करते हैं। केस में कोई तथ्य और आधार नहीं है। 7 साल बाद राष्ट्रपति चुनाव और विधानसभा चुनावों के निकट पार्टी पर दवाब बनाने की कोशिश हो रही है। हम पर दवाब बनाना राजनीतिक साजिश है। दिल्ली पुलिस पार्टी मुख्यालय में घुस कर लाठीचार्ज कर रही है। नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। लोकतंत्र में हमें विरोध करने का अधिकार है। हमने कोई कानून नहीं तोड़ा है। सरकार के पास हमारी आवाज को दबाने का अधिकार नहीं है।
सचिन पायलट को पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट को पुलिस ने हिरासत में लिया।
दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट को पुलिस ने हिरासत में लिया। pic.twitter.com/DGA1Brv9au
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2022
हिरासत में 150 लोग-दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर हड्डा ने कहा कि पुलिस ने आज भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। आज की प्रदर्शन के लिए कांग्रेस की ओर से कोई अनुमति नहीं मांगी थी। अभी तक 150 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा लाठी चलाने वाली बात गलत है।
इसे हम याद रखेंगे-सुरजेवाला
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि बीजेपी, मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस अब गुंडागर्दी पर उतर आई है। एआईसीसी कार्यालय में घुस कर कार्यकर्ताओं और नेताओं को मारना-पीटना संयम की सब हदें पार कर गई है। दिल्ली पुलिस के कठपुतली अधिकारी भी जान लें कि ये याद रखा जाएगा।
ED ऑफिस के बाहर टायर जलाया
राहुल गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रवर्तन निदेशालय के बाहर टायर जलाकर प्रदर्शन किया।
धरने पर बैठे बघेल और चौधरी
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। यहां प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प हुई है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि 'सरकार के इशारे पर पुलिस गुंडागर्दी कर रही है। देश के इतिहास में हमने इतनी बर्बरता कभी नहीं देखी'। पार्टी मुख्यालय के बाहर चौधरी और छत्तीसगढ़ के सीएम धरने पर बैठ गए हैं।
पूछताछ में शामिल होने ED दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी
बड़ी खबर, सूत्रों ने बताया-दो दिनों में राहुल से साढ़े 6 घंटे हुई पूछताछ
राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर बड़ी खबर आई है। सूत्रों को कहना है कि बीते दो दिनों में कांग्रेस नेता से केवल साढ़े छह घंटे पूछताछ हुई है। वह दो दिनों में करीब 18 घंटे ईडी दफ्तर में रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाकी समय में वह केवल अपने बयानों को ठीक कराते रहे हैं। सोमवार को राहुल से तीन घंटे और मंगलवार को साढ़े तीन घंटे पूछताछ हुई।
सवालों का खुलकर जवाब नहीं दे रहे राहुल
नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) राहुल गांधी दो दिन की पूछताछ कर चुका है। इन दो दिनों में कांग्रेस नेता से अब तक करीब 21 घंटे की पूछताछ हुई है। बुधवार को पूछताछ का तीसरा दिन है। बीते दो दिनों में जांच एजेंसी ने कांग्रेस नेता जो सवाल किए हैं, ईडी के सूत्रों ने उन सवालों के बारे में टाइम्स नाउ नवभारत को बताया है। सूत्रों का कहना है कि सोमवार और मंगलवार को ईडी के अधिकारियों ने राहुल से एजेएल, यंग इंडियन और डोटेक्स कंपनी से जुड़े कई सवाल पूछे हैं। राहुल ने जो जवाब दिए हैं उससे अधिकारी संतुष्ट नहीं हैं। कांग्रेस नेता सवालों का जवाब खुलकर नहीं दे रहे हैं।
'ये 8 साल का काला अध्याय'
दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ये 8 साल का काला अध्याय है, इतिहास में इस 8 साल को अगर देखा जाएगा तो ये काला अध्याय के रूप मे देखा जाएगा क्योंकि इसमें संवैधानिक धज्जियां उड़ रही है, लोकतंत्र खतरे में हैं और पूरे देशवासी बहुत दुखी हैं और तनाव में हैं। कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। कार्यकर्ताओं ने 'राहुल गांधी जिंदाबाद' के नारे लगाते देखे गए।
राहुल की आवाज दबा रही सरकार-बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि देश के हर मुद्दे को राहुल गांधी ने उठाया है और इसलिए इन्हें परेशान किया जा रहा है। इनका (भाजपा) का जो राष्ट्रवाद है वो आयातित राष्ट्रवाद है, उस राष्ट्रवाद में जो भी विरोध में हो उसे दबा दिया जाए और कुचल दिया जाए। पूरे देश में जो हालात हैं वो सबके सामने हैं। तीन दिन से हमलोग दिल्ली में है और पहले दिन 200 लोगों को अनुमति दी गई, कल कुछ नेताओं को अनुमति दी गई और आज तो हद हो गई कि हम अपने स्टाफ को भी नहीं ला सकते हैं।
कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी से आज तीसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ होने वाली है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय के पास पुलिस बलों की संख्या बढ़ा दी गई है। इस रोड के आस-पास धारा 144 पहले से लागू है।
11 बजे ईडी दफ्तर पहुंचेंगे राहुल
राहुल गांधी के आवास पहुंचीं प्रियंका गांधी
रोज की तरह आज भी राहुल गांधी से मिलने के लिए प्रियंका गांधी उनके आवास पहुंची हैं। उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद हैं। पिछले दो दिनों में देखने में आया है कि प्रियंका गांधी सुबह राहुल के आवास पहुंचती हैं और फिर उनके साथ पहले कांग्रेस मुख्यालय और फिर ईडी दफ्तर जाती है। राहुल के ईडी दफ्तर पहुंचने के बाद प्रियंका वापस लौट आती हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
स्टालिन ने पूछताछ को लेकर उठाए सवाल
राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को जांच एजेंसी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक बदले की भावना के तहत राहुल एवं सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। स्टालिन ने सरकार पर जांच एजेंसी का गलत इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया। तमिलनाडु के सीएम ने कांग्रेस के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए ट्वीट किया।
राहुल से आज लंबी पूछताछ संभव है
ईडी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अधिकारी राहुल गांधी से डोटेक्स कंपनी के बारे में सवाल किया है। कांग्रेस नेता से पूछा गया है कि यंग इंडियन कैसे बनी और इस कंपनी का निदेशक बनने के बाद उन्होंने कौन से फैसले लिए। गांधी परिवार के पास एजेएल के शेयर कैसे ट्रांसफर हुए। सुमन दुबे और सैम पित्रोदा ने अपनी इक्विटी कैसे दी। ऐसे तमाम सवाल राहुल से पूछे जा रहे हैं। बुधवार को तीसरे दिन कांग्रेस नेता से लंबी पूछताछ हो सकती है।
अकबर रोड के पास धारा 144 लागू
बीते दो दिनों में राहुल गांधी से पूछताछ के दौरान कांग्रेस मुख्यालय एवं ईडी दफ्तर के सामने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध किया है। ईडी दफ्तर के बाहर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उग्र हो गया। यहां पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बुधवार को अकबर रोड के पास धारा 144 लागू कर दिया। रास्ते में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती हुई है और बैरिकेडिंग लगाए गए हैं।


