PM Narendra Modi in Deoghar Updates: देवघर में पीएम मोदी का तंज-'जिस देश की राजनीति शॉर्टकट पर निर्भर होती है, उसका शार्ट सर्किट होना तय'
PM Narendra Modi in Deoghar, Deoghar Airport inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोपहर बाबा धाम देवघर के गर्भ गृह में पूजा की, उन्होंने इससे पहले देवघर में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिनमें देवघर एयरपोर्ट भी शामिल है।
PM Narendra Modi in Deoghar, Deoghar Airport inauguration News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर (झारखंड) के साथ पटना (बिहार) के दौरे पर हैं। उन्होंने इस दौरान देवघर में बाबा धाम (बाबा वैद्यनाथ) के गर्भ गृह में जाकर दर्शन किए। ऐसा कर वह पहले ऐसे पीएम बन गए, जिन्होंने वहां के गर्भ गृह में खास पूजा की। दरअसल, वैद्यनाथ धाम मंदिर देश के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं।
पीएम ने इस मंदिर में दौरे से पहले सोमवार को एक ट्वीट कर कहा था- देवघर में यह धाम हमारे लिए पवित्र स्थलों में से एक है। यह दुनिया भर के लोगों का ध्यान आकर्षित करता है। कल के कार्यक्रम में कई विकास परियोजनाएं भी होंगी, जो कि आध्यात्मिक और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी।
झारखंड के देवघर में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार
पीएम मोदी ने देवघर में बाबा धाम के गर्भ गृह में जाकर किए दर्शन
"भारत भक्ति, अध्यात्म और तीर्थ स्थलों की भूमि है''
पीएम मोदी बोले-भारत भक्ति, अध्यात्म और तीर्थ स्थलों की भूमि है। तीर्थयात्राओं ने हमें एक बेहतर समाज और एक बेहतर राष्ट्र के रूप में तैयार किया है। देवघर को देखिए, 'शिव' ही नहीं 'शक्ति' भी है। दूर-दूर से हर साल लाखों श्रद्धालु गंगाजल लेकर यहां आते हैं।
16 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा- बाबा वैद्यनाथ के आशीर्वाद से आज 16 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इनसे झारखंड की आधुनिक कनेक्टिविटी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आस्था और पर्यटन को बहुत अधिक बल मिलेगा। राज्यों के विकास से राष्ट्र का विकास, देश पिछले 8 वर्षों से इसी सोच के साथ काम कर रहा है। पिछले 8 वर्षों में राजमार्ग, रेलवे, वायुमार्ग, जलमार्ग हर प्रकार से झारखंड को कनेक्ट करने के प्रयास में भी यही सोच, यही भावना सर्वोपरि रही है।
देखें, PM का रोड शो
बाबा बैद्यनाथ धाम में प्रसाद योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं का विस्तार
पीएम मोदी ने कहा- आज सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में दिख रहा है। उड़ान योजना के तहत पिछले पांच से छह सालों में लगभग 70 नए स्थानों को एयरपोर्ट्स, हेलीपोर्ट्स और वॉटर एयरोडोम्स के माध्यम से जोड़ा गया है। 400 से ज्यादा नए रूट्स पर आज सामान्य से सामान्य नागरिक को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है। कनेक्टिविटी के साथ-साथ देश के आस्था और आध्यात्म से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों पर सुविधाओं के निर्माण पर भी केंद्र सरकार बल दे रही है। बाबा बैद्यनाथ धाम में भी प्रसाद योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है।
देवघर में क्या कुछ बोले PM? सुनें, संबोधन
PM को झारखंड सीएम ने भेंट किया खास तोहफा
2010 में देखा गया था देवघर एयरपोर्ट का सपना, आज हुआ पूरा- CM सोरेन
पीएम मोदी ने झारखंड में Deoghar Airport और अन्य विकास परियोजनाओं का मंगलवार को आगाज कर दिया। सीएम हेमंत सोरेन ने इस मौके पर कहा- इस एयरपोर्ट का सपना 2010 में देखा गया था, जिसे पीएम ने पूरा कर दिया है। यह हमारे लिए सम्मान की बात है।
11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके हैं PM मोदी, आज पहुंचेंगे 12वें पवित्र धाम
भगवान शंकर के भारत में प्रमुख 12 ज्योतिर्लिंग हैं। इनमें से एक देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम भी है। बनारस में काशी विश्वनाथ समेत 11 ज्योतिर्लिंगों को पीएम मोदी कर चुके हैं, पर आज वह इस आखिरी पवित्र धाम के दर्शन करेंगे। देवघर में मंदिर के एक पुजारी ने टाइम्स नाउ नवभारत को बताया कि अब पीएम की यह यात्रा पूरी हो जाएगी।

