Rajasthan, Bihar By-Election Result 2021: बिहार में दोनों सीटों पर JDU विजयी, राजस्थान में कांग्रेस ने दोनों सीटें जीतीं, RJD और BJP को लगा झटका
Bihar, Rajasthan By-Election Result 2021,Rajasthan, Bihar Chunav Result 2021: देश में 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में तीन लोकसभा सीटों और 29 विधानसभा सीटों पर गत 30 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के नतीज आज आए। बिहार विधानसभा की दो सीटों कुशेश्वर स्थान और तारापुर में शनिवार को करीब 49.60 प्रतिशत मतदान हुआ। इन दोनों सीटों पर जनता दल यूनाइटेड को पिछली बार जीत मिली थी।
Bihar, Rajasthan By-Election Result 2021 (राजस्थान, बिहार उपचुनाव रिजल्ट 2021): बिहार के कुशेश्वर स्थान (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर जेडीयू ने अपना कब्जा बरकरार रखा और उसने लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को 12,000 से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया। जेडीयू के अमन भूषण हजारी को 58,882 मत मिले, जबकि आरजेडी उम्मीदवार गणेश भारती को 47,184 वोट मिले। वहीं तारापुर में भी जदयू उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह ने राजद के अरुण कुमार साह को हरा दिया। इसके अलावा राजस्थान की धरियावद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नगराज मीणा विजयी रहे। मीणा ने निर्दलीय उम्मीदवार थावरचंद को 18725 मतों के अंतर से हराया। वहीं, वल्लभनगर सीट पर भी कांग्रेस की उम्मीदवार प्रीति सिंह शक्तावत ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को मात दी है।
बिहार: दोनों सीटों पर JDU को मिली जीत
बिहार में जेडीयू ने 2 विधानसभा सीटों- कुशेश्वर स्थान और तारापुर पर अपना कब्जा बरकरार रखा। तारापुर में जद (यू) उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह ने राजद के अरुण कुमार साह को करीब 4,000 मतों से हराया। इससे पहले सत्तारूढ़ जद (यू) ने कुशेश्वर स्थान सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा और उसने लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को 12,000 से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया।
राजस्थान: बीजेपी को भारी नुकसान
राजस्थान में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव परिणाम मुख्य विपक्षी दल भाजपा के लिए अच्छे नहीं रहे। पार्टी ने इन चुनाव में न केवल एक सीट गंवाई बल्कि वह वल्लभनगर सीट पर तो चौथे स्थान खिसक गई। धरियावद सीट पर भाजपा तीसरे स्थान पर रही। यहां कांग्रेस के नगराज मीणा जीते जिन्हें 69819 (39.16 प्रतिशत) वोट मिले। वल्लभनगर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हिम्मत सिंह झाला 21433 (11.71 प्रतिशत) मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे। इस सीट पर कांग्रेस की प्रीति सिंह शक्तावत ने 65713 (35.9 प्रतिशत) मतों के साथ जीत दर्ज की।
लालू के प्रचार से हुआ RJD को नुकसान: पशुपति कुमार पारस
केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बिहार में उपचुनाव के लिए कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा किया गया प्रचार उनकी पार्टी के लिए लाभ के बजाय नुकसान था।
बिहार: दोनों सीटों पर JDU की जीत
जेडीयू प्रत्याशी की तारापुर विधानसभा सीट पर भी जीत हुई। बिहार की दोनों सीटों पर JDU का कब्जा बरकरार रहा।
#WATCH बिहार: विधानसभा उपचुनाव में जनता दल(यूनाइटेड) की कुश्वेवरस्थान सीट पर जीत और तारापुर सीट पर आगे चलने की पटना में खुशी मनाते पार्टी कार्यकर्ता। pic.twitter.com/vdff6hzyWv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2021
राजस्थान: कांग्रेस ने दोनों धरियावद और वल्लभनगर सीट जीती
राजस्थान की वल्लभनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार प्रीति सिंह शक्तावत जीतीं। दोनों सीटें कांग्रेस की झोली में।
बिहार: कुशेश्वरस्थान से JDU की जीत
जदयू ने 12,695 मतों के अंतर से कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट जीती। राजद दूसरे, लोजपा तीसरे नंबर पर रही। जनता दल (यू) के अमन भूषण हजारी को 58,882 मत मिले, जबकि राजद उम्मीदवार गणेश भारती को 47,184 वोट मिले। अमन भूषण हजारी के पिता की मृत्यु के कारण उपचुनाव कराना पड़ा।
वल्लभनगर सीट पर कांग्रेस की प्रीति शक्तावत
राजस्थान की वल्लभनगर सीट पर 22वें राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 20202 वोट से आगे हैं। प्रीति को 64732 वोट मिले हैं जबकि उदयलाल डांगी को 44530, रणधीर सिंह भींडर को 43175 और हिम्मत सिंह झाला को 21163 वोट मिले हैं।
तेज प्रताप का जगदानंद सिंह पर निशाना
कुशेश्वरस्थान पर जद-यू को जीत मिली है लेकिन तारापुर में जद-यू और राजद के बीच मुकाबला जारी है। 17वें राउंड की मतों की गिनती संपन्न हो गई है। इस सीट पर राजद के उम्मीदवार जद-यू प्रत्याशी पर मामूली बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, तारापुर सीट हारने पर राजद नेता तेज प्रताप यादव ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जगदानंद सिंह जैसे नेता पार्टी को हराने पर तुले हैं।
कुशेश्वर स्थान सीट पर जेडीयू की जीत
कुशेश्वर स्थान सीट पर जेडीयू उम्मीदवार अमन भूषण हजारी को शानदार जीत मिली है, उन्होंने अपने निकटतम आरजेडी के उम्मीदवार पर 12 हजार वोटों से हराया है।इसके साथ ही तारापुर में आरजेडी उम्मीदवार आगे है।
धरियावद सीट पर कांग्रेस का कब्जा
प्रतापगढ़ धरियावद सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नगराज मीणा की जीत की हुई है। 18725 वोट से जीतें कांग्रेस प्रत्याशी नगराज मीणा। बीटीपी के बागी थावरचंद को हराया। भाजपा के खेत सिंह मीणा रहे तीसरे स्थान पर।
राजस्थान में कांग्रेस का दबदबा
राजस्थान कांग्रेस में अंतर्कलह के बाद भी धरियागढ़ और वल्लभनगर में पार्टी की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। धरियाबाद में कांग्रेस उम्मीदवार एक बड़े अंतर से आगे है तो वल्लभनगर में कांग्रेस उम्मीदवार को बढ़त कायम है।
तेजस्वी यादव का क्या कहना है
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का कहना है कि तारापुर में हम बढ़त बनाए हुए हैं और कुशेश्वर स्थान में जीत हासिल करेंगे।
कुशेश्वर स्थान में जेडीयू की बढ़त कायम
बिहार के कुशेश्वर स्थान सीट पर जेडीयू उम्मीदवार की बढ़त कायम है। हालांकि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का कहना है पार्टी दोनों सीटों यानी कुशेश्वरस्थान और तारापुर दोनों जगह जीत हासिल करेगी।
धरियावाद में कांग्रेस उम्मीदवार 17 हजार वोट से आगे
राजस्थान के धरियावाद सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नागराज 17 हजार के बड़े अंतर से अपने निकटतम उम्मीदवार खेत सिंह से आगे हैं। जबकि वल्लभनगर में भी कांग्रेस की उम्मीदवार प्रीति सिंह शक्तावत आरएलपी उम्मीदर से आगे हैं।
बिहार में बराबरी का मुकाबला, राजस्थान में बीजेपी पीछे
बात अगर बिहार की करें तो दरभंगा की कुशेश्वरस्थान से जेडीयू उम्मीदवार करीब 8 हजार मतों से आगे चल रहे हैं तो तारापुर में आरजेडी उम्मीदवार करीब 2500 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि राजस्थान में बीजेपी पिछड़ती नजर आ रही है।
बिहार में दोनों सीटों पर आरजेडी आगे
बिहार में कुशेश्वर स्थान और तारापुर दोनों सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। बता दें कि इससे पहले कुशेश्वर स्थान में जेडीयू का उम्मीदवार आगे था।
वल्लभनगर सीट पर कांग्रेस आगे
उदयपुर के वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव में पांचवे राउंड की मतगणना पूरी। 4637 वोट से कांग्रेस की प्रीति आगे।
प्रीति : 15418
उदयलाल दांगी : 11381
हिम्मत सिंह झाला : 8086
रणधीर सिंह भींडर : 8174
धरियावद में कांग्रेस आगे
प्रतापगढ़ के धरियावद विधानसभा उपचुनाव में 10 वें राउंड की मतगणना पूरी। 7528 वोट से कांग्रेस के नगराज आगे।
खेत सिंह, बीजेपी : 23958
नगराज, कांग्रेस : 31486
थावरचंद, निर्दलीय: 14979
तारापुर सीट पर आरजेडी आगे
तारापुर सीट पर चौथे राउंड में RJD 2250 वोट से आगे
12624 अरुण शाह -आरजेडी
10374 राजीव कुमार सिंह जेडीयू
कुशेस्वर स्थान में जेडीयू उम्मीदवार 3320 मतों से आगे
कुशेश्वर स्थान सीट से सातवें दौर की गिनती में जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी 3320 मत से आगे
15094 मत राजद
18414 मत जदयू
1378 मत कांग्रेस
1830 मत लोजपा रामविलास
40 हजार 732 मतों की गिनती हुई पूरी
तेजस्वी बोले दरभंगा में हूं, गड़बड़ी नहीं होने दूंगा
मतगणना के दिन राजद नेता तेजस्वी यादव दरभंगा में हैंं। उन्होंने कहा कि हम शानदार मार्जिन से जीतेंगे। अगर प्रशासन या अन्य लोग कोई गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश करेंगे तो मैं यहां दरभंगा में हूं। मैं जनादेश को किसी के द्वारा चोरी नहीं होने दूंगा। हमारी टीमें यहां हैं और सब कुछ देख रही हैं।
बिहार में दोनों सीटों पर जद (यू) आगे, तेजस्वी की बढ़ी चिंता !
बिहार में तारापुर विधाान सभा सीट पर जनता दल (यू) के राजीव कुमार सिंह, राजद के अरुण कुमार से केवल 224 मतों से आगे चल रहे हैं। बिहार में तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों सीटों पर राजद और जद (यू) में कांटे की टक्कर चल रही है। वहीं कुशेश्वरस्थान से जद (यू) अमन भूषण हजारी, राजद के गणेश भारती से 426 मतों से आगे हो गए हैं।
राजस्थान में दोनों सीटें पर कांग्रेस आगे, एक सीट पर लोकतांत्रिक पार्टी से टक्कर
राजस्थान में शुरूआती रूझान भाजपा के लिए अच्छे नहीं हैं। दोनों विधान सभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। वल्लभ नगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उदयलाल डांगी से 1269 मतों से आगे हैं। जबकि धरियावद सीट पर कांग्रेस के नगराज भाजपा के खेत सिंह से 1185 मतों से आगे हैंं।
बिहार का पहला रूझान, कांटे की टक्कर, 397 मतों से राजद उम्मीदवार आगे
उप चुनाव में बिहार के कुशेश्वरस्थान के पहले रूझान सामने आ गए हैं। राजद के गणेश भारती 397 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने जद (यू) उम्मीदवार अमन भूषण हजारी से शुरूआती बढ़त बना ली है।
बिहार में लालू का दावा, जीतेंगे दोनों सीटें
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मीडिया से बात करते हुए आज दावा किया है कि दोनों सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव जीत रही है। लालू यादव ने 2015 के विधान सभा चुनावों के बाद पहली बार बिहार में विधान सभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार किया है। इस बार प्रचार में उनके और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच एक-दूसरे पर तीखे बयानों के जरिए प्रहार भी दिखे हैं।
मतगणना शुरू, कांग्रेस बिगाड़ सकती है तेजस्वी का खेल
तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर आरजेडी और जद (यू) में कड़ा मुकाबला दिख रहा है। तारापुर से जेडीयू नेता और कुशवाहा जाति से आने वाले राजीव कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं राजद ने वैश्य जाति के अरुण साव को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने राजेश मिश्रा और एलजेपी (रामविलास) ने चंदन कुमार को प्रत्याशी बनाया है। इसकी वजह से मुकाबला रोचक हो गया है। कांग्रेस पहले महागठबंधन का हिस्सा थी। लेकिन उसने अपना उम्मीदवार उतारकर राजद की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
राजस्थान में इनकी सीधी टक्कर, जीत से गहलोत का कद बढ़ेगा
विधान सभा क्षेत्र भाजपा उम्मीदवार कांग्रेस उम्मीदवार
वल्लभनगर हिम्मत सिंह झाला प्रीति शक्तावत
धारियावाड़ खेत सिंह मीणा नागराज मीणा
कुशेश्वर स्थान पर जद (यू) का लंबे समय से है कब्जा
कुशेश्वर स्थान की सीट करीब एक दशक से जदयू के पास है। नवंबर 2020 के विधानसभा चुनाव में हार-जीत का अंतर बहुत अधिक नहीं था। जदयू के शशिभूषण हजारी को 53,980 वोट मिले थे और कांग्रेस के अशोक कुमार को 46,758 वोट। जबकि लोजपा की पूनम कुमारी को 13,362 वोट मिले थे।
राजस्थान की 2 सीटों से गहलोत-पायलट और वसुंधरा पर असर
राजस्थान की दो सीटों पर होने वाले उप चुनाव कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए अहम हैं। यह चुनाव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत-सचिन पायलट की आपसी खींचतान और भाजपा में वसुंधरा राजे के समर्थकों के विरोध के बीच हो रहे हैं। राज्य की वल्लभनगर (उदयपुर) और धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी
बिहार में ये है सीटों का हाल, जानें किस दल के पास कितनी सीटें
243 सीटों वाली विधान सभा में बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत है। नीतीश कुमार (Nitish Kymar) के नेतृत्व वाले एनडीए को इस समय 126 सीटें प्राप्त हैं। इसमें बीजेपी को 74, जनता दल (यूनाइटेड) को 41, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 4, विकासशली इंसान पार्टी को 4 सीटें है। इसके अलावा चुनाव बाद एलजेपी, बसपा और एक निर्दलीय विधायक जेडी (यू) के साथ है। जनता दल (यू) को नवंबर 2020 में हुए चुनावों में 43 सीटें मिली थी। लेकिन तारापुर, कुशेश्वरस्थान के 2 जेडीयू विधायकों की मौत की वजह से उसकी संख्या 41 रह गई है। और इन्हीं दो स्थानों पर उप चुनाव हो रहे है।
लालू की एंट्री करेगी कमाल या नीतीश का बरकरार रहेगा जादू
बिहार में कुशेश्वरस्थान व तारापुर विधान सभा सीटों पर उप चुनाव हुए थे। इन उप चुनावों को लालू की एंट्री ने रोचक बना दिया है। एक तरफ जहां वह दोनों सीटें जीतकर, बिहार में सत्ता में वापसी का दावा कर रहे हैं। वहीं नीतीश कुमार दोनों सीट जीतकर विपक्षी खेमे के साथ-साथ गठबंधन में भी अपने को मजबूत करना चाहते हैं। दोनों सीटें जद (यू) विधायकों की मृत्यु के बाद खाली हुईं थी।
बिहार की दोनों सीटों पर इस बार मतदान कम हुआ
कुशेश्वरस्थान में 49% तो तारापुर में 50.04 % वोटिंग हुई है। आम चुनाव 2020 की तुलना में दोनों सीटों पर मतदान का प्रतिशत कम रहा है। 2020 के विधानसभा चुनाव में तारापुर में 54.43%, जबकि कुशेश्वर स्थान में 55.8 फीसदी वोटिंग हुई थी।
बिहार : विधायकों के निधन के बाद खाली हुईं दोनों सीटें
तारापुर और कुशेश्वरस्थान के विधायकों के निधन के बाद दोनों सीटें खाली हुई थी। तारापुर से विधायक मेवालाल चौधरी का निधन कोरोना से हो गया था। वहीं, कुशेश्वरस्थान के विधायक शशि भूषण हजारी का लंबी बीमारी से निधन हो गया था। दोनों विधायक जनता दल यूनाइटेड से थे।
राजस्थान : मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए उदयपुर जिला मुख्यालय के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर और धरियावद विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, नीमच नाका पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। गुप्ता ने बताया कि चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद विजयी उम्मीदवार द्वारा किसी भी प्रकार के जुलूस, रैली व समारोह की अनुमति नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि दोनों सीटों के लिए मतदान 30 अक्टूबर को हुआ। वल्लभनगर में लगभग 71.72 प्रतिशत व धरियावद में लगभग 69.10 प्रतिशत मतदान हुआ।

