Coronavirus News Update: मुंबई में बुधवार को 1,132 नए कोरोना मामले आए, 864 रिकवरी और 46 मौतें दर्ज की गईं
देश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। इसके साथ ही इस महामारी से उबरने की दर 73.18 प्रतिशत और मृत्यु दर घटकर दो से नीचे 1.92 पर आ गई है। इस सप्ताह भारत में ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू होगा। इस वैक्सीन को हरी झंडी मिल जाने पर कोविशील्ड भारत में इस टीके का उत्पादन कर सकती है।
Coronavirus News Updates: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि टीके के संग्रहण की होड़ इस महामारी के संकट को और बढ़ा सकती है। रूस का कहना है कि वह अपने कोविड-19 वैक्सीन का उत्पादन भारत में कराना चाहता है और इसके लिए वह भारतीय नियामक एजेंसियों के साथ संपर्क में है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि उनके देश ने कोरोना का टीका बना लिया है। हालांकि, डब्ल्यूएचओ सहित कई देशों ने रूस के इस दावे पर संदेह जाहिर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से कहा कि देश में कोरोना के तीन टीकों पर काम चल रहा है और इसके वितरण की व्यवस्था एवं रूपरेखा बना ली गई है।
पश्चिम बंगाल में कुल मामलों की संख्या 1,25,922 हो गई
बीएमसी ने बताया कि आज मुंबई में 1,132 नए कोरोना मामले, 864 रिकवरी और 46 मौतें हुईं। मुंबई में कुल सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़कर 1,31,542 हो गई, जिनमें 17,917 सक्रिय मामले, 1,06,057 मामले और 7,265 मौतें हुईं हैं वहीं पश्चिम बंगाल राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में 3,169 नए कोरोनाा मामले और आज 53 मौतें हुईं, कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,25,922 हो गई और मरने वालों की संख्या 2,581 हो गई। 27,678 सक्रिय मामले हैं।
दिल्ली में कोरोना मामलों की संख्या 1,56,139 हुई, 4,235 मौतें भी
दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 1,40,767 सहित डिस्चार्ज/रिकवर/माइग्रेट मरीजों के साथ 1,56,139 हो गई है, वहीं 11,137 सक्रिय मामले और 4,235 मौतें भी राज्य में हुई हैं।
मेघालय में कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नए मामले
मेघालय में कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नए मामले सामने आने के साथ ही बुधवार को राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,506 तक पहुंच गई। नए मामलों में सीमा सुरक्षा बल के 17 जवान भी शामिल हैं।स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने कहा कि संक्रमण के नए मामलों में से पूर्वी खासी हिल्स में 47 और उत्तरी गारो में दो मामले सामने आये।उन्होंने कहा, '' नए मरीजों में सीमा सुरक्षा बल के 17 कर्मी भी शामिल हैं।''निदेशक के मुताबिक, नौ लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिसके साथ ही अब तक 694 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।राज्य में अब तक छह मरीजों की इस घातक वायरस के कारण मौत हो चुकी है।उन्होंने कहा कि मेघालय में फिलहाल 806 मरीज उपचाराधीन हैं।
बिहार ने में 2,884 नए कोरोना मामले सामने आए
यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटों में 5156 नए मामले सामने आए हैं। इस समय प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 49645 है वहीं राज्य स्वास्थ्य विभाग, बिहार ने बताया कि राज्य में 2,884 नए कोरोना मामले सामने आए, जिसमें राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 31,460 थी।
बिहार में बीते 24 घंटे में 16 लोगों की मौत
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 16 और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या मंगलवार को 558 पहुंच गई। साथ ही इस रोग से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,09,875 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में तीन, मुंगेर, नालंदा एवं पूर्वी चंपारण में दो-दो तथा अररिया, भोजपुर, बक्सर, गया, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर एवं पश्चिम चंपारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। बिहार में सोमवार अपराह्न चार बजे से मंगलवार चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 3,257 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अबतक इस रोग से संक्रमित मामले बढकर 1,09,875 हो गये हैं।
दिल्ली में मिले 1,374 नए केस
दिल्ली में कोविड-19 के 1,374 नए मामले सामने आये जिससे मंगलवार को संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,54,741 हो गई। शहर में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,226 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 12 और मरीजों की मौत हो गयी। शहर में कुल संक्रमित लोगों की संख्या अब 1,54,471 हो गई है। यहां स्वस्थ होने की दर 90.11 फीसदी और संक्रमण दर 6.77 फीसदी है। संक्रमण का पता लगाने के लिए मंगलवार को 20,276 जांच की गईं और सोमवार को 14,988 जांच हुई थीं। पिछले 24 घंटे में 5419 आरटी-पीसीआर, सीबीएनएएटी और ट्रूनेट परीक्षण तथा 14857 रैपिड एंटीजन जांच की गयी है।
हिमाचल प्रदेश में 61 नए मरीज सामने आए
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 61 नए मरीज सामने आए जिनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 12 सुरक्षाकर्मी और एक चालक तथा एक भाजपा विधायक भी शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4,236 हो गई और मृतकों की संख्या 18 तक पहुंच गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने कहा कि सोलन के विधायक परमजीत सिंह पम्मी मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। अस्पताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि सिंह को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला भेजा जा रहा है क्योंकि उन्हें तेज बुखार है। विधायक ने हाल ही में पंजाब की यात्रा की थी। रविवार को फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया था कि उन्हें कई महीने बाद स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने का मौका मिला।
राजस्थान में 10 लोगों की मौत
24 घंटे में कोरोना के 64,531 नए केस मिले, 1092 लोगों की मौत
पुणे के मेयर ने कहा-टेस्टिंग बढ़ने से ज्यादा मामले सामने आए
मिजोरम में कोरोना मरीजों की संख्या 860 हुई
मिजोरम में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 860 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक यहां कोविड-19 के 481 सक्रिय केस हैं जबकि 379 लोगों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
भारत में कोविड-19 के टीका का उत्पादन करना चाहता है रूस
रूस का कहना है कि वह अपने कोविड-19 टीके का उत्पादन भारत में करना चाहता है। इसके लिए वह भारतीय नियामक एजेंसियों के साथ संपर्क में है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि उनके देश ने कोरोना का टीका बना लिया है।

