Coronavirus India Updates: राजस्थान के कई जिलों में धारा 144 लागू करने का ऐलान, CM गहलोत ने की ये अपील
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और पिछले चौबीस घंटे के दौरान 1,133 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हुई है। कोरोना के करीब 60 फीसदी नए मामले महज पांच राज्यों से आ रहे हैं जिनमें महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे राज्य प्रमुखता से शामिल हैं।
Coronavirus India Updates: भारत में कोरोना संकट लगातार बढ़ रहा है स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक अब देश में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 54,00,620 हो गई है जिसमें से 10,10,824 एक्टिव केस हैं वहीं 43,03,044 क्योर/डिस्चार्ज/माइग्रेट हैं वहीं इस घातक बीमारी से देश में 86,752 लोगों की मौत भी अभी तक हो चुकी है यहां जानिए कोरोना से जुड़ा आज का हर ताजा अपडेट-
सोमवार से राजस्थान के कई जिलों में धारा 144 लागू
Sec 144 being imposed in several districts of the state from tomorrow, in public interest. I appeal everyone to follow it: Rajasthan CM
— ANI (@ANI) September 20, 2020
Sect 144 CrPC imposed in Jaipur, Jodhpur, Kota, Ajmer, Alwar, Bhilwara, Bikaner, Udaipur, Sikar, Pali & Nagaur due to increasing COVID cases. pic.twitter.com/bX04ib4nCV
महाराष्ट्र में कोरोना के 20598 नए केस
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 20,598 नए कोविड मामले, 26,408 डिस्चार्ज और 455 मौतें दर्ज की गई, जिससे कुल मामले 12,08,642 हो गए हैं, जिनमें 8,84,341 डिस्चार्ज, 32,671 मौतें और 2,91,238 सक्रिय मामले शामिल हैं।
दिल्ली में 3812 नए मामले
दिल्ली में कोरोना के 3812 नए मामले सामने आए हैं और 37 मौतें और हुई हैं। 24 घंटे में 3742 मरीज ठीक हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले 2,46,711 हो गए हैं, जिनमें 4,982 मौतें और 2,09,632 ठीक मरीज शामिल हैं। दिल्ली में अभी कोविड 19 के 32097 सक्रिय मामले हैं।
पांच राज्यों में कोविड-19 के 60 फीसदी सक्रिय मामले, 52 प्रतिशत नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से ठीक हुए नए मरीजों में से 60 फीसदी पांच राज्यों–महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु से हैं। वहीं 52 प्रतिशत नए मामले में भी इन्हीं पांच राज्यों से हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 23,000 मरीज महाराष्ट्र में ठीक हुए हैं, जबकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 10-10 हजार मरीज संक्रमण से उबरे हैं।
उसने बताया कि लगातार दूसरे दिन 94,000 से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं।
UP में कोरोना के 5809 नए मामले
उत्तर प्रदेश में कोरोना के 5809 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 6584 संक्रमित व्यक्ति इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। रिकवरी रेट 79.96% हो गया है। अब तक 5047 संक्रमित लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में इस समय 65,954 संक्रमित मामले हैं जिसमें से 34,119 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 1,82,242 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प लिया है, जिसमें से 1,48,123 लोगों की होम आइसोलेशन अवधि समाप्त हो चुकी है। कल प्रदेश में 1,40,754 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 85,40,604 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।
कोविड-19 से उबर चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 43,03,043 हुई
भारत में रविवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस से उबर चुके लोगों की संख्या संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या से अधिक रही।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार विगत 24 घंटे के दौरान 94,612 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद रोगियों के ठीक होने की दर 79.68 हो गई है। इसी अवधि के दौरान 92,605 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 54,00,619 हो गई।देश में कोविड-19 से उबर चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 43,03,043 हो गई है और कोविड-19 संबंधी मृत्यु दर अब 1.61 प्रतिशत है।
अंडमान में 3,436 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद रविवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,644 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान 11 नए मरीजों की जानकारी मिली, दो मरीजों ने हाल में यात्रा की थी।अधिकारी ने बताया कि 22 और लोग कोविड-19 बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में अब 156 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 3,436 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं और 52 मरीजों की मौत हो चुकी है।
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 54 लाख को पार कर गया
दिल्ली में कोरोना के मामले 2.42 लाख के पार, 38 नई मौतें
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायस से 38 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद यहां कुल मौतों की सख्या 4,945 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में कोरोनावायरस के 4,071 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 2.42 लाख के पार चली गई है।दिल्ली में शनिवार को 61,973 आरटी-पीसीआर और एंटीजेन टेस्ट किए गए।दिल्ली सरकार ने कहा कि अब तक 2,42,899 लोग यहां कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 2,05,890 लोग इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं।
बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 1.66 लाख, अब तक 861 की मौत
बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,66,987 तक पहुंच गई है। बिहार में शनिवार को 1,616 नए मामले सामने आए। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 2 संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 861 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जारी रिपोर्ट में कहा है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,616 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,66,987 पहुंच गई है।राज्य में अब तक 1,52,956 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बिहार राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों का रिकवरी रेट 91.़60 फीसदी पहुंच गया है। बिहार में कोविड-19 के फिलहाल 13,169 सक्रिय मरीज हैं।
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 1,492 नए मामले, संख्या 62,533 हुई
जम्मू-कश्मीर में शनिवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 1,492 नए लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जिससे केंद्रशासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 62,533 हो गई है। सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 1,492 नए मामलों में, 831 मामले जम्मू संभाग से और 661 मामले कश्मीर संभाग से हैं।इस दौरान यहां कोरोनावायरस से 21 लोगों की मौत हो गई है, जिससे केंद्रशासित प्रदेश में वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 987 हो गई है। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 21,281 है, जिनमें से 12,318 मामले जम्मू संभाग से और 8,963 कश्मीर संभाग से हैं।

