Corona Crisis: आंध्र प्रदेश-तेलंगाना से दिल्ली आने वालों के लिए 14 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप से देश अभी उबर नहीं पाया है कि इसकी तीसरी लहर को लेकर आगाह किया जा रहा है। भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने देश में कोरोना की तीसरी लहर का आना 'अपरिहार्य' बताया है। उन्होंने कहा कि इस लहर को टाला नहीं जा सकता है। इसलिए सरकार को इस तीसरी लहर से निपटने की तैयारी करनी जरूरी है। देश इस समय बुरी तरह कोरोना के प्रकोप में है।
Coronavirus: कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि अस्पतालों में बेड्स और मेडिकल ऑक्सीजन की कमी हो गई है। कोरोना संकट के निपटने में मदद करने के लिए दुनिया के 40 से ज्यादा देश सामने आए हैं। भारत को अब तक विदेशों से 3000 टन से ज्यादा मेडिकल सामग्री मदद के रूप में मिल चुकी है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,12,262 नए मामले सामने आए जबकि 3,980 लोगों की मौत हुई। ये एक दिन में सबसे ज्यादा मामले और मौतें हैं। अभी तक देश में 16 करोड़ 25 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। कल यानी 5 मई को 19,55,733 खुराकें दी गईं।
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना से दिल्ली आने वाले लोगों को 14 दिन क्वारंटीन होना होगा
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना से दिल्ली आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए जरूरी संस्थानिक पृथक-वास में रहना होगा। आदेश में कहा गया है कि हालांकि जो लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं या जिनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट ‘नेगेटिव’ हो, उन्हें सात दिन के गृह पृथक-वास में रहना होगा। लेकिन, यह रिपोर्ट 72 घंटे से पहले की नहीं होनी चाहिए।
महाराष्ट्र मं 62 हजार से ज्यादा नए केस
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 62,194 नए कोविड 19 मामले, 63,842 डिस्चार्ज और 853 मौतें दर्ज की गई।
कुल मामले: 49,42,736
कुल रिकवरी: 42,27,940
मृत्यु: 73,515
सक्रिय मामले: 6,39,075
पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड 117 मौतें
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 संक्रमण से 117 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 11,964 हो गई। राज्य में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 18,431 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,35,066 हो गई।
कर्नाटक में 49 हजार से ज्यादा नए केस
पिछले 24 घंटों में कर्नाटक में कोरोना के 49,058 नए मामले सामने आए हैं और 328 मौतें हुई हैं। इस दौरान 18,943 मरीज ठीक हुए। यहां कुल मामले 17,90,104 हुए। मौत का आंकड़ा 17212 हुआ। राज्य में सक्रिय मामले 5,17,075 हैं। 12,55,797 मरीज अभी तक ठीक हो चुके हैं।
उत्तराखंड में 24 घंटे में 151 मौतें
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में 8517 नए कोविड 19 मामले और 151 मौतें दर्ज की गई।
कुल मामले: 2,20,351
कुल रिकवरी: 1,49,489
मृत्यु: 3293
सक्रिय मामले: 62,911
MP में 12 हजार से ज्यादा नए केस
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 12,421 नए कोविड 19 मामले, 12,965 रिकवरी और 86 मौतें दर्ज की गई।
कुल मामले: 6,37,406
कुल रिकवरी: 5,42,632
मृत्यु: 6160
सक्रिय मामले: 88,614
राजस्थान में 17 हजार से ज्यादा नए केस
राजस्थान में पिछले 24 घंटों में 17,532 नए मामले, 16,044 रिकवरी और 161 मौतें दर्ज की गई।
कुल मामले: 7,02,568
कुल रिकवरी: 4,99,376
मृत्यु: 5182
सक्रिय मामले: 1,98,010
उत्तर प्रदेश: 24 घंटे में 353 मौतें
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 26,780 नए मामले सामने आए हैं और 353 मौतें हुई हैं। यहां कुल मामले 14,25,916 हुए। अभी तक राज्य में कोरोना से 14,501 मौतें हुई हैं। यहां
सक्रिय मामले 2,59,844 हुए। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में 2,25,670 सैंपल्स की जांच की गई, अब तक प्रदेश में कुल 4,22,58,378 सैंपल्स की जांच की गई हैं। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने कहा कि प्रदेश में सक्रिय मामलों में 50 हज़ार से ज्यादा की कमी आई है। 30 अप्रैल को 3,10,783 सक्रिय मामले थे, जो अब 2,59,844 रह गए हैं।
पॉजिटिविटी रेट लगातार गिरता जा रहा है: शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 'किल कोरोना-2 अभियान' के संबोधन में कहा कि प्रदेश में जनता कर्फ्यू लगाया गया। सभी के सहयोग से अब हम सक्रिय मामलों में बड़े राज्यों में सबसे पीछे हैं। हमारा पॉजिटिविटी रेट लगातार गिरता जा रहा है। यह 25% से घटकर 18.5% तक पहुंच गया है। बढ़ते हुए मामलों की संख्या अब थम गई है। 12,000 के आसपास मामले प्रतिदिन आ रहे हैं जबकि टेस्टिंग हम लगातार बढ़ा रहे हैं। रिकवरी रेट 85.13% हो गई है। मैं आग्रह करता हूं 15 मई तक हम सबकुछ बंद करें। कड़ाई से जनता कर्फ्यू लगाया जाए। अनंत काल तक हम बंद नहीं रख सकते। लेकिन 18% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट में हम खोल भी नहीं सकते।
दिल्ली में 335 और मौतें
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 19,133 नए मामले आए हैं। 20,028 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं और 24 घंटे में 335 मौतें हुई हैं। अभी सक्रिय मामले 90,629 हैं।
COVID19 | Delhi records 335 deaths, 19,133 new infections and 20,028 recoveries in the last 24 hours; active cases 90,629 pic.twitter.com/X96AQP0yZd
— ANI (@ANI) May 6, 2021
छत्तीसगढ़ में टीकाकरण अभियान स्थगित
छत्तीसगढ़ सरकार ने 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान उच्च न्यायालय के आए निर्देश के बाद स्थगित कर दिया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के टीकाकरण अभियान को स्थगित कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन ने इस आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवों की एक समिति गठित की है।
ऑक्सीजन की आपूर्ति पर SC में सुनवाई, दिल्ली को 700 मीट्रिक टन O2 देने का आदेश
केरल में आठ मई से 16 मई तक लॉकडाउन
केरल की पिनरई विजयन सरकार ने राज्य में आठ मई से 16 मई तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। बुधवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 41,000 से ज्यादा केस आए। अपने एक ट्वीट में राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, 'मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य में आठ मई की सुबह छह बजे से 18 मई तक लॉकडाउन रहेगा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।'
अमेरिका की एचडीटी बायो टीके का तीसरे चरण का परीक्षण शुरू करेगी
अमेरिकी फार्मास्युटिकल कंपनी एचडीटी बायो कॉर्प ने भारत में अपने कोविड-19 टीके के तीसरे चरण का परीक्षण शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि उसके द्वारा विकसित टीके का परीक्षण भारत में जिनोवा बायो फार्मास्युटिकल कंपनी के साथ मिलकर किया जाएगा और उम्मीद है कि यह टीका मौजूदा कोविड-19 के टीकों से सस्ता होगा। एचडीटी बायो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव रीड ने कहा, ‘यह परीक्षण जिनोवा और हमारे लिए मील का अहम पत्थर होगा।’
कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, केस 4 लाख के पार, 24 घंटे में 3,980 लोगों की मौत
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,12,262 नए मामले सामने आए जबकि 3,980 लोगों की मौत हुई। उपचार के बाद 3,29,113 लोगों को डिस्चार्ज हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक इसके साथ ही देश में संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 2,10,77,410 हो गई है। अब तक इस महामारी से से 1,72,80,844 लोग ठीक हुए हैं जबकि 23,01,68 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केस की संख्या 35,66,398 है। अब तक लोगों को कोरोना टीके की 16,25,13, 339 खुराकें दी जा चुकी हैं।
कोरोना से जाट नेता अजीत सिंह का निधन
स्पेन में भारत में मिले कोरोना वायरस के नए स्वरूप
स्पेन में भारत में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्वरूप के 11 मामले सामने आये हैं। स्पेन की स्वास्थ्य मंत्री कैरोलिना डेरियास ने कहा है कि स्वास्थ्य अधिकारियों को हाल के दिनों में दो अलग-अलग मामलों का पता चला है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन और श्वसन संबंधी मशीनों समेत आवश्यक चिकित्सा सामग्री लेकर एक विमान कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित भारत के लिए बृहस्पतिवार को रवाना होगा। स्पेन की सरकार ने कोविड-19 की दूसरी लहर से निपटने में भारत की मदद के लिए सात टन चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजने की पिछले हफ्ते मंजूरी दी थी।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से और 61 लोगों की मौत
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 61 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक संक्रमण से 2,987 लोगों की मौत हुई है जबकि 5,38,677 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उसके अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण से पटना में 17, मुजफ्फरपुर में आठ, मधुबनी में पांच, भागलपुर एवं पश्चिम चंपारण में चार-चार, नालंदा एवं समस्तीपुर में तीन-तीन, बांका, दरभंगा, मधेपुरा, नवादा, सारण एवं सीतामढ़ी में दो-दो तथा मुंगेर, सहरसा, सिवान, सुपौल एवं वैशाली में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
झारखंड में कोविड-19 से और 132 लोगों की मौत
झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 132 लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमण के 5974 नए मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक संक्रमण से कुल 3205 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,57,345 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में अभी तक 1,94,433 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 59,707 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 36,209 नमूनों की जांच की गयी।

