Bihar Panchayat Election Result 2021: कई चौंकाने वाले परिणाम आए, दिग्गज भी चुनाव हारे, जानिए कौन जीता, कौन हारा
Bihar Panchayat Election Result 2021, Bihar Panchayat, Mukhiya Chunav Result 2021 Phase 11: अंतिम चरण के चुनावी नतीजों के साथ बिहार में पंचायत चुनाव समाप्त हो जाएगा। 11वें व अंतिम चरण में 20 जिलों के 38 प्रखंडों की 568 पंचायतों में 8067 बूथों पर मतदान हुआ था। इस बार के मतदान की खास बात यह थी कि चुनाव और मतगणना दोनों में लोगों ने अत्यधिक संयम का परिचय दिया।
Bihar Panchayat Election Result 2021, Bihar Panchayat, Mukhiya Chunav Result 2021: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के 11वें चरण के नतीजे आ गए। कई जगहों पर दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है। अंतिम चरण की मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। बिहार में कुल 11 चरण में मतदान कराए गए थे। बिहार के सीएम नीतीश कुमार चुनाव से पहले कहा था कि उनकी सरकार की मान्यता है कि राज्य का विकास और तेज गति से आगे बढ़ सकता है जब पंचायती संस्थाओं को और मजबूत बनाया जाए। ग्राम स्वराज की संकल्पना को साकार करने के उनकी सरकार आगे बढ़ रही है।
Bihar Panchayat Election 11th Phase Result 2021: यहां देखें विजेताओं की पूरी सूची
मोहिउद्दीननगर से मुखिया चुनाव का रिजल्ट
कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत से संजू कुमारी राय जीते।
कल्याणपुर बस्ती पूरब पंचायत से विनय कुमार जीते।
हरैल पंचायत से हैप्पी नीतू सिंह जीते।
कुरसाहा पंचायत से विपिन शर्मा जीते।
मदुदाबाद पंचायत से अनिता देवी जीते
करीमनगर पंचायत से रेखा देवी जीते
छपरा में मतगणना केंद्र के गेट पर दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच मारपीट
सारण के छपरा इंजीनियरिंग कालेज केंद्र में दरियापुर प्रखंड वोटों की गिनती के दौरान दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ है।
जेडीयू विधायक की पत्नी को जिला परिषद चुनाव में मिली शिकस्त
भागलपुर के इस्माइलपुर प्रखंड से जिला परिषद उम्मीदवार सविता देवी चुनाव जीतने से चूक गईं। गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल की वो पत्नी हैं।
76 साल के शख्स को मिली जीत
भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड की लालू के डेरा पंचायत से पहली बार 76 वर्षीय आठवीं पास जयराम साह 211 वोट से जीते। जबकि निवर्तमान मुखिया पारस साह तीसरे स्थान पर रहे।
मनेर और राघोपुर बाजार समिति से नतीजे घोषित
मनेर प्रखंड की 19 पंचायतों और दो जिला परिषद पूर्वी एवं पश्चिमी पद समेत राघोपुर बाजार समिति से चार पंचायतों का घोषित किया गया। कित्ता चौहत्तर पश्चिमी पंचायत से निवर्तमान मुखिया अशोक कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आत्मा राय को हराकर 15 सौ से अधिक मतों से विजयी हुए।
चुनावी नतीजों का साइड इफेक्ट, नवनिर्वाचित मुखिया पर गोली चली
पटना के फुलवारीशरीफ की फरीदपुर रामपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया नीरज कुमार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी । नीरज कुमार दूसरी बार मुखिया बनने में कामयाब हुए थे।
बेगूसराय में कई दिग्गजों का करना पड़ा हार का सामना
बेगूसराय के तेघड़ा प्रखंड की पिढ़ौली पंचायत से मुखिया पद पर अनुराग उर्फ सन्नी को जीत हासिल हुई है वहीं मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड की हथौडी पंचायत से इश्तेयाक अहमद मुखिया को जीत मिली है। मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड की मुखिया पद पर अंकित कुमार की जीत मिली है।
समस्तीपुर से पंचायत चुनाव के नतीजाें की जानकारी
मोहिउद्दीननगर की सिवैसिंगपुर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी संगीता कुमारी जीत गई हैं। राजाजान पंचायत से मुखिया प्रत्याशी शशि कुमारी को विजय हासिल हुई है। मोहनपुर प्रखंड की माधोपुर सरारी पंचायत में मुखिया प्रत्याशी वीणा देवी जीत हासिल करने में कामयाब रही हैं।
नतीजों का आना जारी
पटना के दानापुर की गंगहारा पंचायत से पूर्व मुखिया योगेन्द्र राय हार गए हैं उन्हें विजय कुमार ने हराया। हेतनपुर से सुनैना देवी की मुखिया के चुनाव में जीत हुई है। मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड की बेरई ऊतरी पंचायत से मुखिया पद पर अभिमन्यु ऊर्फ अंकित कुमार को विजय मिली है जबकि पूर्वी चंपारण के रक्सौल स्थित रामगढ़वा प्रखंड की अधकपरिया पंचायत से अंजुम आरा विजयी रहीं हैं।
पश्चिमी चंपारण से नतीजों का आना जारी
रक्सौल के रामगढ़वा प्रखंड की जैतापुर पंचायत से मुखिया पद पर राजीव कुमार सिंह की जीत हासिल हुई है। रक्सौल की भेलाही पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सुमन पटेल और अहिरौलिया से हरिनारायण दास को कामयाबी मिली है।
सीतामढ़ी जिले से नतीजों का आना शुरू
सीतामढ़ी जिले से मुखिया पद के लिए नतीजों का आना शुरू हो चुका है। रुन्नीसैदपुर प्रखंड की धनुषी पंचायत से मुखिया पद पर दिलीप पासवान की जीत हासिल करने में कामयाब हुए हैं। प्रेमनगर पंचायत से मुखिया पद पर धर्मेंद्र कामती की जीत हुई है।
सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
पंचायत चुनाव के 11वें चरण में काउंटिंग के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है।
इन जिलों में हो रही है मतगणना
पटना, नालंदा, भोजपुर, सारण, सिवान, गोपालगंज, वैशाली (राघोपुर, देसरी), मुजफ्फरपुर (कटरा) पूर्वी चंपारण(रामगढ़वा, सुगौली), पश्चिमी चंपारण (ठकराहां, भितहां,मधुबनी, पिपरासी),सीतामढ़ी(रून्नीसैदपुर)
दरभंगा(कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, किरतपुर),मधुबनी(बिस्फी, जयनगर),समस्तीपुर(मोहिउद्दीनगर, मोहनपुर),सुपौल सहरसा (नौहट्टा),मधेपुरा(आलमनगर),पूर्णिया(अमौर)
12 दिसंबर को हुआ था आखिरी चरण का चुनाव
11वें और अंतिम चरण में कुल 62.81 प्रतिशत वोट पड़े थे। बिहार में 11 चरणों में मतदान हुआ है। 24 सितंबर से 12 दिसंबर के बीच 11 चरणों में पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुए और वोटिंग खत्म होने के साथ ही मतगणना भी कराई गई।

