Bihar Panchayat Election Result 2021: यहां देखें विजेताओं की पूरी सूची

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2021, 03:14 PM IST

Bihar Panchayat Election 11th Phase Result 2021 : बिहार में इस बार पंचायत चुनाव 11 चरणों (24 सितंबर से लेकर 12 दिसंबर) में हुए। 11वें चरण में 20 जिलों के 38 प्रखंडों कह 568 पंचायतों के उम्मीदवारों पर फैसला मंगलवार को  आना शुरू हो गया है।

Bihar Panchayat Election Result 2021: यहां देखें विजेताओं की पूरी सूची

Bihar Panchayat Election/Chunav Result 2021 : बिहार पंचायत चुनाव के सभी चरणों का मतदान संपन्न हो गया है। 11वें एवं अंतिम चरण के लिए वोटिंग 12 दिसंबर को हुई। बिहार में इस बार पंचायत चुनाव 11 चरणों (24 सितंबर से लेकर 12 दिसंबर) में हुए। 11वें चरण में 20 जिलों के 38 प्रखंडों कह 568 पंचायतों के उम्मीदवारों पर फैसला मंगलवार को  आना शुरू हो गया है। उम्मीदवारों के जीत-हार के परिणाम आ रहे हैं। जीतने वाले प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों में जहां जश्न का माहौल है, वहीं हारे हुए प्रत्याशी मायूस हैं। तेघड़ा प्रखंड की पिढ़ौली पंचायत से अनुराग उर्फ सन्नी ने 700 वोट से जीत दर्ज की है। वहीं, भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड की डेरा पंचायत से 76 वर्षीय जयराम साह ने 211 वोट से जीत दर्ज की है। पतलापुर से गीता देवी विजयी हुई हैं।  

अब तक के नतीजे

तेघड़ा प्रखंड की पिढ़ौली पंचायत से अनुराग जीते 
भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड की डेरा पंचायत से जयराम साह जीते 
पतलापुर से गीता देवी जीतीं 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!