देश

BJP उन्हें इस्तेमाल करके निकाल फेंकेगी- एके एंटनी के बाद अब भाई ने अनिल एंटनी को चेताया, कहा- पापा को ठेस पहुंची है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 7, 2023, 10:49 PM IST

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डिजिटल मीडिया सेल के प्रभारी रहे अनिल एंटनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबंध में बीबीसी के विवादास्पद वृतचित्र पर पार्टी के रवैये की आलोचना करते हुए दो महीने पहले कांग्रेस छोड़ दी थी। साथ ही उन्होंने देश के बजाय केवल ‘एक परिवार’ के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना की थी।

Image

अनिल एंटनी के फैसले से पिता को काफी दुख पहुंचा है- भाई अजीत

Photo : Twitter

गुरुवार को भाजपा में शामिल हुए अनिल एंटनी (Anil Antony) को अपने परिवार से कड़ा विरोध देखने को मिल रहा है। पिता एके एंटनी साफ कर चुके हैं कि उनके बेटे का फैसला गलत है, अब अनिल एंटनी के भाई अजीत ने भी अनिल को चेताया है। अजीत ने कहा कि है बीजेपी, उनका इस्तेमाल करने के बाद फेंक देगी।

क्या कहा भाई ने

अनिल एंटनी के छोटे भाई अजीत एंटनी ने कहा कि उनके भाई भाजपा द्वारा इस्तेमाल किए जाने के बाद "करी पत्ते" की तरह फेंक दिया जाएगा। इस कदम को "आवेगपूर्ण" बताते हुए, अजित ने यह भी कहा कि उनका मानना है कि उनके भाई अपनी गलतियों को सुधारने के बाद कांग्रेस पार्टी में वापस आएंगे। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए, अजित एंटनी ने कहा कि उनके भाई के अपने कारण हो सकते हैं और उन्होंने महसूस किया कि भाजपा में शामिल होना उनके राजनीतिक भविष्य के लिए अच्छा था। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अजित के हवाले से कहा- "वह शायद चले गए होंगे, क्योंकि उन्हें लगा कि यह उनके लिए अच्छा होगा। लेकिन, मैं बार-बार कहूंगा कि वे (भाजपा) उन्हें करी पत्ते की तरह बाहर फेंक देंगे।"

पिता काफी दुखी

अजित एंटनी ने आगे कहा कि उन्होंने सोचा था कि अनिल गुस्से में हैं और पार्टी से दूर रहेंगे, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह भाजपा में जाएंगे। यह फैसला पूरी तरह से अप्रत्याशित था। उन्होंने यह भी कहा कि नयी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अनिल को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते देख उनके पिता बहुत दुखी हुए।

अजीत ने कहा- "पापा (ए के एंटनी) काफी दुखी थे... मैंने अपने जीवन में उन्हें इतना कमजोर कभी नहीं देखा। उन्होंने आंसू नहीं बहाए, बस इतना ही कसर रह गई।"

अनिल एंटनी थे कांग्रेस से नाराज

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डिजिटल मीडिया सेल के प्रभारी रहे अनिल एंटनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबंध में बीबीसी के विवादास्पद वृतचित्र पर पार्टी के रवैये की आलोचना करते हुए दो महीने पहले कांग्रेस छोड़ दी थी। साथ ही उन्होंने देश के बजाय केवल ‘एक परिवार’ के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेंगलुरु में कई होटलों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिले डरावने हालात, भारी मात्रा में सड़ा मांस, दूध और तेल जब्त, मशहूर पब सील

बेंगलुरु में कई होटलों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिले डरावने हालात, भारी मात्रा में सड़ा मांस, दूध और तेल जब्त, मशहूर पब सील

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका