BJP on Dalits Castes: बीजेपी की नजर लोकसभा चुनाव 2024 पर है, 2024 में भी पूरी तरह जाति समीकरणों को साधते हुए सबका साथ सबका विकास के नारे को लेकर आगे बढ़ना चाहती है, देश भर के 17 फीसदी दलित समुदाय के वोटर को लेकर बीजेपी खासी संजीदा है और इसी संदर्भ में 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती से 5 मई बुध जयंती तक पार्टी 'घर घर जोड़ो' अभियान शुरू करेगी।
इस अभियान के जरिए ,सरकारी योजनाओं के लाभ से अब तक वंचित दलित परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने की योजना है, कहा जा रहा है कि 14 अप्रैल से 5 मई तक देश भर के दलित बस्तियों में बीजेपी नेता प्रवास करेंगे।
पीएम मोदी दलित समुदाय को संबोधित कर सकते हैं
अभियान के समापन पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा कार्यक्रम होगा, कार्यक्रम में पीएम मोदी दलित समुदाय को संबोधित कर सकते हैं,
गौर हो कि यूपी में अनुसूचित जाति बसपा प्रमुख मायावती का मुख्य वोट बैंक है, दलित समुदाय में लगभग 21 फीसदी मतदाता शामिल हैं और यूपी में किसी भी राजनीतिक दल के चुनावी भाग्य को तय करने में अहम रोल निभाते हैं।
उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के नजरिए से काफी अहम
बीजेपी ने पिछले चुनाव में यूपी मे 64 सीटें हासिल की थी, भारतीय जनता पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के नजरिए से काफी अहम है और इस लिहाज से वो खास रणनीति पर काम करने में लगी है।
