देश

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान मे CM चयन पर आया ये अपडेट, बीजेपी करेगी ये काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2023, 07:56 PM IST

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर बीजेपी में जारी बैठकों के दौर के बीच यह बताया जा रहा है कि पार्टी तीनों राज्यों के लिए शुक्रवार को पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर सकती है।

Image

पार्टी तीनों राज्यों के लिए शुक्रवार को पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर सकती है

बीजेपी शुक्रवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लिए ( madhya pradesh, chhattisgarh and rajasthan cm) अपने पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर सकती है। ये पर्यवेक्षक अपने-अपने तय राज्यों में जाकर विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। बताया जा रहा है कि शनिवार या रविवार को इन तीनों राज्यों की राजधानियों में विधायक दल की बैठक हो सकती है।

मध्य प्रदेश में वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय सहित आधा दर्जन से ज्यादा नेता सीएम पद की रेस में हैं।

वहीं, राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के अलावा दीया कुमारी, महंत बालकनाथ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, लोक सभा स्पीकर ओम बिरला, किरोड़ी लाल मीणा, ओम माथुर और राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी सीएम की रेस में बने हुए हैं।

छत्तीसगढ़ की बात करें तो पार्टी आलाकमान राज्य के आदिवासी चेहरों- केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय या ओबीसी नेता एवं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के अलावा आईएएस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने वाले ओपी चौधरी में से किसी एक नेता को मुख्यमंत्री बना सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article