देश

मुझे 'आदरणीय' या 'मोदी जी' मत कहो, सांसदों से बोले प्रधानमंत्री- 'इससे दूरी बढ़ती है'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2023, 03:38 PM IST

BJP Parliamentary Party Meeting: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, उन्हें 'आदरणीय' या 'मोदी जी' कहकर संबोधित करने से उनके और देश के लोगों के बीच दूरियां बढ़ती हैं। मैं पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता हूं और लोग मुझे मोदी नाम से पहचानते हैं। उन्होंने कहा, मुझे लोग अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं।

Image

भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी

Photo : Twitter

BJP Parliamentary Party Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर दरियादिली दिखाते हुए लोगों को दिल जीत लिया है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में उन्होंने सांसदों से आग्रह किया की उन्हें 'आदरणीय मोदी जी' या फिर 'मोदी जी' कहकर संबोधित न किया करें। उन्हें सिर्फ मोदी कहें। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके नाम के आगे कोई विशेषण न जोड़ा जाए, क्योंकि इससे दूरियां बढ़ती हैं। पीएम ने कहा, मुझे लोग अपने ही परिवार का हिस्सा मानते हैं।

इस दौरान पीएम मोदी ने खुद को भारतीय जनता पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता बताया। पीएम ने कहा, मैं भी एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। मुझे लोग अपने में से ही एक मानते हैं और सिर्फ मोदी के तौर पर पहचानते हैं।

पीएम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान सभी सांसदों ने पीएम मोदी के सम्मान में खड़ होकर तालियां बजाईं और 'स्वागत है भाई स्वागत है, मोदी जी का स्वागत है' के नारे भी लगाए। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

'भाजपा टीम' को दिया जीत का श्रेय

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। इसके बाद बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी की बड़ी जीत का श्रेय 'टीम भावना' को दिया। उन्होंने कहा, तीनों राज्यों के अलावा तेलंगाना और मिजोरम में भी पार्टी की ताकत बढ़ी है। बता दें, तीनों राज्यों के नतीजे जारी होने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था कि लोगों को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अभी तक मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में अटकलें बढ़ती जा रही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article