देश

LK Advani Hospitalised: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया

Lal Krishna Advani admit in AIIMS: देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है सूत्रों के मुताबिक उन्हें ओल्ड एज रिलेटेड प्रॉब्लम की वजह से एम्स में भर्ती किया गया है।

Image

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी

BJP Veteran LK Advani Hospitalised: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को 26 जून यानी बुधवार देर रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी वर्तमान में एम्स के जेरिएट्रिक विभाग (AIIMS's Geriatric Department) के डॉक्टरों की देखरेख और निगरानी में हैं। उनके स्वास्थ्य की बारीकी से निगरानी करने के लिए उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने संकेत दिया है कि आडवाणी को मुख्य रूप से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आडवाणी की स्थिति के बारे में आगे की जानकारी का इंतजार है क्योंकि चिकित्सा विशेषज्ञ एम्स दिल्ली में अनुभवी राजनेता की आवश्यक देखभाल करना जारी रखे हैं।

गौर हो कि इस साल की शुरुआत में, पूर्व भाजपा सुप्रीमो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके आवास पर प्रतिष्ठित भारत रत्न से सम्मानित किया था। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी इस समारोह में शामिल हुए थे, जो उनके गिरते स्वास्थ्य के कारण आडवाणी के आवास पर आयोजित किया गया था।

लंबे समय तक भाजपा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया

8 नवंबर, 1927 को पाकिस्तान के कराची में जन्मे लालकृष्ण आडवाणी ने 1980 से शुरू होकर लंबे समय तक भाजपा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1999 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में गृह मंत्री और उप प्रधान मंत्री सहित महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं।
Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article