देश

LK Advani: आदर्शों और सिद्धांतों का सम्मान..., भारत रत्न की घोषणा के बाद लाल कृष्ण आडवाणी की पहली प्रतिक्रिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2024, 04:27 PM IST

LK Advani statement after Bharat Ratna: लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा, मैं अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ 'भारत रत्न' स्वीकार करता हूं। यह न केवल एक व्यक्ति के रूप में मेरे लिए सम्मान की बात है, बल्कि उन आदर्शों और सिद्धांतों के लिए भी सम्मान की बात है, जिनकी मैनें अपनी पूरी क्षमता से जीवन भर सेवा की है।

Image

लाल कृष्णा आडवाणी

Photo : BCCL

LK Advani First statement on Bharat Ratna Award: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। आडवाणी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह उनके आदर्शों व सिद्धातों के लिए सम्मान की बात है। लिखित बयान में कहा गया कि यह न केवल एक व्यक्ति के रूप में मेरे लिए सम्मान की बात है, बल्कि उन आदर्शों और सिद्धांतों के लिए भी सम्मान की बात है, जिनकी मैनें अपनी पूरी क्षमता से जीवन भर सेवा की है।

उन्होंने आगे कहा, मैं अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ 'भारत रत्न' स्वीकार करता हूं जो आज मुझे प्रदान किया गया है। आडवाणी ने आगे कहा, जब से मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में उसके स्वयंसेवक के रूप में शामिल हुआ हूं, तब से जीवन ने मुझे जो भी कार्य सौंपा गया, उसे मैंने निस्वार्थ भाव से देश के लिए समर्पित होकर किया।

मेरा जीवन राष्ट्र को समर्पित

भाजपा नेता आडवाणी ने कहा, मेरे पूरे जीवन में जो बात मुझे प्रेरणा देती रही, वह है- 'इदं न मम' यानी यह जीवन मेरा नहीं है। मेरा जीवन मेरे देश के लिए है। इस दौरान उन्होंने पंडित दीनदयान उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। उन्होंने कहा, यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैंने इन दो शख्सियत के बहुत नजदीक रहकर काम किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों को भी धन्यवाद कहा।

पीएम मोदी ने भी जताई खुशी

इस मौके पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात भी की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के विकास में लालकृष्ण आडवाणी द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया, और उन्हें देश के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक बताया। उन्होंने कहा, हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान स्मारकीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें