देश

West Bengal Polls 2026: BJP ने जारी की बंगाल चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, आरजीकर पीड़िता की मां को दिया टिकट

BJP ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए तीसरी सूची जारी कर 19 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इस सूची में पार्टी ने स्थानीय और नए चेहरों को मौका देते हुए सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की है।

Image

भाजपा ने जारी की पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी इस सूची में कुल 19 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी गई है। इन 19 लोगों में एक नाम RG Kar मेडिकल कॉलेज मामले की पीड़िता की मां रत्ना देवनाथ का भी है। उन्हें भाजपा ने पानीहाटी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, यह सूची राज्य के विभिन्न क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिसमें अनुसूचित जाति (SC) सीटों के साथ-साथ सामान्य सीटों पर भी उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

किसे कहां से बनाया उम्मीदवार

इस सूची में कूचबिहार दक्षिण से रथींद्र नाथ बोस, राजगंज (SC) से दिनेश सरकार (हराधन सरकार), इस्लामपुर से चित्रजीत रॉय और हेमताबाद (SC) से हरिपदा बर्मन को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, इंग्लिश बाजार से आमलन भादुड़ी, शांतिपुर से स्वपन दास और पानीहाटी से रत्ना देवनाथ को टिकट दिया गया है।

हावड़ा मध्य से बिप्लब मंडल और उत्तरपाड़ा से दीपांजन चक्रवर्ती को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा सिंगुर से डॉ. अरूप कुमार दास, चंदननगर से दीपांजन कुमार गुहा और चुंचुरा से सुबीर नाग को उम्मीदवार बनाया गया है।

सूची में इनका भी नाम

सूची में हरिपाल से मधुमिता घोष, तमलुक से डॉ. हरे कृष्ण बेरा और मेदिनीपुर से डॉ. शंकर गुच्छैत को भी टिकट दिया गया है। इसके साथ ही पूर्वस्थली दक्षिण से प्रांतिकृष्ण तापदार, कटवा से कृष्णा घोष और सांथिया (SC) से कृष्णा कांत साहा को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, नलहाटी सीट से अनिल सिंह को मैदान में उतारा गया है।

पश्चिम बंगाल चुनाव का है ये कार्यक्रम

वहीं,चुनाव आयोग ने एलान किया है कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे और सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 148 सीटों का बहुमत हासिल करना होगा।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण की अधिसूचना 30 मार्च को जारी होगी, जबकि दूसरे चरण की अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी की जाएगी। पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 6 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 9 अप्रैल तय की गई है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 7 अप्रैल और 10 अप्रैल को की जाएगी। उम्मीदवार पहले चरण के लिए 9 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 13 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

मतदान की बात करें तो पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। दोनों चरणों के मतदान के बाद 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 148 सीटों का बहुमत जरूरी है। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच इस बार भी कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द