देश

रस्सी जल गई पर बल नहीं गया- कांग्रेस के सत्याग्रह पर जेपी नड्डा का पलटवार, बताया अहंकार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 26, 2023, 05:27 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 200 से अधिक सीटें जीतेगी। यहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।नड्डा राजधानी में भाजपा कार्यालय का शिलांन्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

Image

मध्यप्रदेश में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा

Photo : Twitter

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अहंकार में डूबी है, इसलिए सत्याग्रह कर रही है। इस दौरान नड्डा ने भोपाल में बीजेपा कार्यालय का शिलांन्यास भी किया।

कांग्रेस पर हमला

दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस आज सत्याग्रह कर रही है। कांग्रेस अपने सत्याग्रह के दौरान बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर हमलावर रही। अब बीजेपी की ओर से भी पलटवार किया जाने लगा है। इसी क्रम में जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है।

क्या कहा नड्डा ने

जेपी नड्डा ने कहा- "मैं किसी नेता का नाम नहीं लेना चाहता, अहंकार में डूबे हुए हैं, अहंकार बहुत बड़ा है और समझदारी छोटी। अभी पता चला मुझे कि सारे कांग्रेस पार्टी वाले देशभर में सत्याग्रह कर रहे हैं। अरे सत्याग्रह तो महात्मा गांधी ने किया था। भारत के सम्मान के लिए। आप सत्याग्रह कर रहे हो, किस बात के लिए सत्याग्रह कर रहे हो? लोकतंत्र की परंपराएं तोड़ रहे हो, कानून पर विश्वास नहीं करते हो, जातिसूचक गाली देते हो, कहते हो कि चोर हैं, कोर्ट आपको माफी मांगने के लिए कहता है, आप माफी मांगने से इनकार करते हैं। आपकी सदस्यता चली जाती है, आपको सजा हो जाती है। रस्सी जल गई बल नहीं गया

चुनाव को लेकर दावा

जेपी नड्डा इस दौरान मध्यप्रदेश में बीजेपी की जीत को लेकर भी आश्वस्त दिखे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 व लोकसभा चुनाव 2024 में हमें प्रत्येक बूथ पर 51 % वोट शेयर के साथ "अबकी बार 200 पार" के संकल्प को पूरा करना है। मुझे विश्वास है कि जिस उत्साह से आपने मेरा स्वागत किया है इसी उत्साह से जीत के संकल्प को भी पूरा करेंगे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article